Blouse is Out Latest Backless Aangi Designs Are Taking Over Ethnic Fashion ब्लाउज हुआ पुराना, अब 'बैकलेस आंगी' का जमाना! आप भी ट्राई करें ये बोल्ड लुक्स
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलब्लाउज हुआ पुराना, अब 'बैकलेस आंगी' का जमाना! आप भी ट्राई करें ये बोल्ड लुक्स

ब्लाउज हुआ पुराना, अब 'बैकलेस आंगी' का जमाना! आप भी ट्राई करें ये बोल्ड लुक्स

Backless Aangi Designs: बैकलेस आंगी एक बार फिर ट्रेंड में है, जो ट्रेडिशनल के साथ बोल्ड और स्टाइलिश लुक देती है। साड़ी और लहंगे के साथ इसके लेटेस्ट डिजाइन आपके एथनिक स्टाइल को पूरी तरह बदल सकते हैं।

Anmol ChauhanFri, 3 April 2026 04:44 PM
1/8

फिर लौट रहा बैकलेस आंगी का फैशन

कहते हैं फैशन अपने आप को दोबारा दोहराता जरूर है। इन दिनों फिर से पॉपुलर हो रही बैकलेस आंगी ने इस बात को साबित कर दिया है। दरअसल पुराने समय में महिलाएं ब्लाउज की जगह आंगी ही पहना करती थीं। खासतौर से गुजरात और राजस्थान में आंगी पॉपुलर पहनावा थी। आज भी आपको यहां की महिलाएं आंगी में दिख जाएंगी। दरअसल ये बैकलेस और डीप डिजाइन में होता है, जिसे डोरियों से बांधा जाता है। इसे लहंगे या साड़ी के साथ ब्लाउज की जगह पहना जाता है। (Images Credit- Pinterest)

2/8

ब्लाउज से कैसे अलग है आंगी?

आंगी ब्लाउज से काफी अलग होती है। कह सकते हैं कि ब्लाउज का एक बोल्ड वर्जन है, जो पूरी तरह बैकलेस होता है। जहां ब्लाउज पीछे से बंद होता है वहीं आंगी में सिर्फ डोरियां लगी होती हैं, जिन्हें बांधकर फिट किया जाता है।

3/8

होता है गोटा पट्टी का खूबसूरत वर्क

आंगी में आमतौर पर पारंपरिक गोटा पट्टी का काम होता है, जो काफी ज्यादा रॉयल और क्लासी लगता है। आंगी अपने आप में ही स्टेटमेंट होती है, इसलिए इसे आप हल्की-फुल्की साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

4/8

लहंगे के साथ भी बढ़िया लगती है

आंगी को आप अपने लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी ज्यादा वाइब्रेंट और अलग हटकर लगती है। क्योंकि आंगी पर काफी खूबसूरत वर्क होता है और लहंगे में ये पूरी तरह विजिबल भी होती है, इसलिए लुक काफी ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश लगता है।

5/8

कॉन्ट्रास्ट स्टाइलिंग करें

कॉन्ट्रास्ट स्टाइलिंग काफी ज्यादा एलिगेंट लगती है। जैसे अगर आप डार्क ब्लू साड़ी वियर कर रही हैं तो आसमानी या हल्के नीले रंग में आंगी डिजाइन करा लें, काफी फैशनेबल लुक लगेगा। किसी फंक्शन के लिए साड़ी तैयार करा रही हैं, तो इस बार ये स्टाइलिंग टिप फॉलो करें।

6/8

राजस्थानी कढ़ाई वाली आंगी

आंगी एक पारंपरिक परिधान है, इसलिए इसमें ट्रेडिशनल कढ़ाई काफी ज्यादा सुंदर लगती है। कुछ इस तरह की राजस्थानी कढ़ाई वाली आंगी आपके आउटफिट को डिजाइनर लुक दे सकती है। इसे आप अपनी किसी भी लाइटवेट साड़ी या लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं, ताकि सारा फोकस आंगी पर ही जाए।

7/8

मोनोटोन लुक ट्राई करें

सोनम बाजवा की तरह आप मनोटोन लुक भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए साड़ी के साथ सेम कलर की आंगी स्टाइल करें, जिसपर पारंपरिक गोटा पट्टी और कढ़ाई का काम हो। ये काफी पॉलिश्ड और क्लासी सा लुक देती है।

8/8

डबल शेड आंगी डिजाइन

डबल शेड में आंगी काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती है। खासतौर दोनों ही शेड जब कॉन्ट्रास्ट में हैं तो काफी ज्यादा प्यारा लुक आता है। आप भी कुछ इस तरह से डबल शेड वाली आंगी डिजाइन करा सकती हैं, साड़ी हो या लहंगा लुक कमाल का आएगा।