हिना खान की तरह ट्विस्ट के साथ पहनें साड़ी, हर कोई हो जाएगा आपकी स्टाइलिंग का फैन
एक्ट्रेस हिना खान इंडियन और वेस्टर्न वियर को बहुत अच्छी तरह से स्टाइल करती हैं। हाल ही में वह साड़ी पहने नजर आईं। इस साड़ी को एक्ट्रेस ने एक ट्विस्ट के साथ कैरी किया। अगर आप भी उनकी तरह साड़ी पहनेंगी तो हर कोई आपकी स्टाइलिंग का फैन हो जाएगा।

स्टाइलिंग के मामले में एक्ट्रेस हिना खान हर किसी को टक्कर देती हैं। उनके लुक्स पर हर कोई फिदा हो जाता है। अदाकारा वेस्टर्न और इंडियन वियर दोनों को बेहतरीन तरीके से स्टाइल करती हैं। ट्रेडिशनल लुक्स में हिना अक्सर क्लासिक साड़ियों के साथ स्टाइलिश ब्लाउज में दिखाई देती हैं। हाल ही में अदाकारा ने साड़ी को एक ट्विस्ट के साथ कैरी किया। अगर आप भी उनकी स्टाइलिंग से कुछ टिप्स लेती हैं तो हर कोई आपकी स्टाइलिंग का फैन बन सकता है। देखिए अदाकारा के लुक की खासियत और कुछ टिप्स।

कैसे स्टाइल की साड़ी
हिना खान ने इस लुक में क्रीमी शेड की साड़ी को पहना हुआ है। इस साड़ी पर सुनहरी लाइनें हैं। साड़ी के किनारे पर पतला बॉर्डर है, जो गोटा पट्टी के काम से सजा हुआ है। साड़ी के साथ वैसे तो मैचिंग ब्लाउज को कैरी किया है, लेकिन इस लुक को खास बनाने के लिए हिना ने ब्रॉकेट सिल्क जैकेट को पहना है। यह ऑरेंज-कोरल शेड में है जिस पर हैवी गोल्डन शाइनिंग में बड़े फूल बने हैं। जैकेट का मैंडरिन कॉलर और फुल स्लीव्स साड़ी को एक फॉर्मल और रॉयल टच दे रही हैं।

एसेसरीज ने लुक को दी चमक
अदाकारा ने साड़ी के साथ भारी कुंदन और मीनाकारी चोकर को पहना है। इसमें पन्ने और गुलाबी स्टोन का काम है, जो उनके ऑरेंज आउटफिट के साथ अच्छा कंट्रास्ट लग रहा है। इस चोकर सेट के साथ उन्होंने किसी भी तरह के ईयररिंग्स को कैरी नहीं किया है। हिना ने हाथ में एक बड़ी स्टेटमेंट रिंग और एक सिंपल ब्रेसलेट पहना है। जिसका वजह से पूरा ध्यान सिर्फ चोकर और आउटफिट पर आकर्षित हो रहा है।
मेकअप से मिला ग्लैमरस लुक
ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ अदाकारा ने आंखों पर स्मोकी रोज-गोल्ड और ब्राउन आईशैडो के साथ सुंदर लुक क्रिएट किया है। विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा के साथ आंखों को काफी डिफाइन किया गया है। आंखों में लगे लेंस की वजह से आईज काफी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई दे रही हैं। होंठों पर ब्राउन शेड की मैट लिपस्टिक और गालों हाईलाइटेड ब्लश सुंदर दिख रहा है।
टिप्स
-साड़ी में लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हैवी कंट्रास्ट ब्रोकेड या सिल्क जैकेट पहनें।
-हिना ने ऑरेंज आउटफिट के साथ कंट्रास्ट रंग के नेकलेस को पहना है। आप भी आउटफिट के साथ सेम कलर की जूलरी पहनने की जगह डिफरेंट रंग की जूलरी को पहनें।
-ज्वेलरी बहुत भारी है, तो मेकअप को न्यूट्रल या मैट रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन