फरहाना भट्ट की तरह हैवी सूट में दिखना है खूबसूरत तो अपनाएं स्टाइलिंग टिप्स, ईद पर आएंगी काम
फरहाना भट्ट ने हाल ही में अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी होस्ट की। जिसमें उन्होंने एक हैवी सूट को कैरी किया। उनके इस लुक से आप स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। ये टिप्स ईद पर तैयार होने में काम आएंगी।

बिग बॉस 19 की फेम फरहाना भट्ट ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी इस सेलिब्रेशन पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे पहुंचें। एक्ट्रेस भी इस दौरान बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक में नजर आईं। अदाकार ने एक पेस्टल रंग के सूट को कैरी किया है जो रात की पार्टी में बहुत खिल रहा है। उनके इस बेहद खूबसूरत लुक से आप कुछ स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं जो ईद पर तैयार होते समय आपके खूब काम आएंगी।
बेहद खूबसूरत है आउटफिट
फरहाना ने पेस्टल ब्लू रंग के एक खूबसूरत सूट को कैरी किया है। सूट में पूरे कुर्ते पर बारीक सिल्वर धागों से जरी का काम किया है। इसके अलावा सूट में राउंड नेकलाइन के साथ चोली पर वर्टिकल स्ट्राइप्ड पैटर्न है, जो डिजाइन को हैवी और रॉयल लुक दे रहा है। सूट के साथ मैचिंग जॉर्जेट का दुपट्टा है, जिसके बॉर्डर पर भी हैवी वर्क किया गया है।

जूलरी ने बनाया लुक को खास
इस लुक में फरहाना ने ज्वेलरी और एक्सेसरीज को क्लासी रखा है। इस लुक में उन्होंने एक शानदार कुंदन और मोती वाले चोकर सेट को पहना है, जो गले को पूरी तरह कवर कर रहा है। कानों में भी सेट के मैचिंग के ड्राप ईयररिंग्स और हाथ में एक क्लासी रिस्ट वॉच और स्टेटमेंट रिंग्स पहनी हुई हैं। जिसकी वजह से लुक को मॉडर्न टच दे रहे हैं।

मेकअप और हेयरस्टाइल
किसी भी लुक को आकर्षित बनाने के लिए सही हेयरस्टाइल और मेकअप का अच्छा होना जरूरी है। फरहाना ने इस लुक में बालों को सॉफ्ट वेव कर्ल्स के साथ खुला रखा है। वही फरहाना का मेकअप काफी सुंदर और ग्लैमरस है। जिसमें उन्होंने विंग्ड आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक लगाई है। इसके अलावा उन्होंने फेस पर हाइलाइटर का इस्तेमाल किया है जो लाइट में काफी ज्यादा उभर कर दिखाई दे रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन