Bollywood Actresses bridal looks won hearts with their minimal makeup शादी के सालों बाद भी चर्चा में हैं इन एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक, मिनिमल मेकअप से जीत चुकी हैं दिल
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलशादी के सालों बाद भी चर्चा में हैं इन एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक, मिनिमल मेकअप से जीत चुकी हैं दिल

शादी के सालों बाद भी चर्चा में हैं इन एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक, मिनिमल मेकअप से जीत चुकी हैं दिल

शादी पर 'मिनिमल मेकअप' का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक, सबने ब्राइडल आउटफिट हैवी चुले लेकिन मेकअप के मामले में नैचुरल लुक को चुना। यहां देखिए उन एक्ट्रेसेस के लुक जो सालों बाद भी चर्चा में हैं। 

Avantika JainMon, 16 March 2026 12:28 AM
1/7

मिनिमल मेकअप वाली ब्राइड्स

एक्ट्रेसेस के बीच शादी पर मिनिमल मेकअप लुक का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हैवी मेकअप ट्रेंड्स समय के साथ पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में मिनिमल लुक टाइमलेस होता है, इस तरह के मेकअप के बाद जब आप शादी के सालों बाद अपनी तस्वीर देखेंगे तो लुक अजीब या लाउड नहीं लगेगा। यही वजह है कि कुछ एक्ट्रेसेस की शादी को सालों हो गईं हैं लेकिन उनके मेकअप लुक आज भी चर्चा में हैं। देखिए, एक्ट्रेसे के मिनिमल मेकअप लुक में क्या खास है।

2/7

कियारा आडवाणी

अपनी वेडिंग के लिए कियारा ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे को कैरी किया था। सॉफ्ट डस्ट रोज पिंक लहंगे के साथ अदाकारा ने जाम्बियन पन्ने और हीरों का हैवी नेकलेस पहना था। इसे साथ उन्होंने नेचुरल और ड्यूई मेकअप लुक कैरी किया था। जिसमें न्यूड लिपस्टिक और हल्की मस्कारा वाली आंखें बेहद खास दिख रही थी।

3/7

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी का ब्राइडल लुक भी काफी रॉयल, एथनिक और बेहद सादगी भरा था। हल्के मेकअप और जूलरी ने उनके लुक को काफी खास बनाया।

4/7

आलिया भट्ट

हैवी ब्राइडल लहंगे को छोड़ आलिया ने आइवरी और गोल्ड ऑर्गेंजा साड़ी चुनी। जिसे उन्होंने हैवी फाउंडेशन और डार्क लिपस्टिक के बजाय बहुत ही हल्के मस्कारा, न्यूड लिप्स और एक छोटी सी बिंदी के साथ पूरा किया।

5/7

अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी ने पिंक शेड के लहंगे को ब्राइडल लुक के लिए चुना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने पोल्की चोकर, मैचिंग मांगटीका कैरी किया। मेकअप में उन्होंने न्यूड लिप्स, थोड़ा सा ब्लश और डिफाइंड आइब्रोज से लुक पूरा किया।

6/7

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उनका ब्राइडल लुक काफी सुंदर है। एक्ट्रेस ने खूबसूरत साड़ी को कैरी किया है और सॉफ्ट मेकअप से लुक पूरा किया।

7/7

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने भले ही लाल रंग के लहंगे को चुना हो लेकिन मेकअप को बिल्कुल सिंपल रखा और आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए काजल और मस्कारे का इस्तेमाल किया।