रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे इंतजार के बाद कुछ दिनों पहले राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में अदाकारा ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज को शेयर किया है। दोनों की इन फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रश्मिला और विजय के हल्दी सेरेमनी लुक से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं। यहां देखिए अपने पार्टन के साथ कैसे दिखें बेस्ट।

हल्दी सेरेमनी के लिए अक्सर लोग पीले रंगों को चुनते हैं। लेकिन विजय और रश्मिका ने अपनी शादी पर इस ट्रेंड को पीछे छोड़कर हल्के पेस्टल रंगों के आउटफिट को कैरी किया।

रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए एक प्री-ड्रेप्ड फ्यूजन वेयर कैरी किया। सेज ग्रीन रंग की इस वन शोल्डर आउटफिट काफी अट्रैक्टिव है। इस आउटफिट के ऊपरी हिस्से पर बारीक नेट की कढ़ाई और फूलों की कढ़ाई है जो कमर तक जाती है। प्लीटेड सैटिन-सिल्क स्कर्ट इसे एक हल्का और मॉर्डन टच दे रही है। दुल्हे राजा विजय ने हल्के पीच रंग फुल स्लीव्स कुर्ते को कैरी किया। इस कुर्ते पर हल्के फूल छपे हैं और इस कुर्ते को उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग के पजामा पैंट के साथ पहना है।

इस सुंदर आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने भारी सोने का मांग टीका और झुमके पहने हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने सोने की पारंपरिक चूड़ियों का एक सेट भी पहना है, जिसकी वजह से लुक में इंडियन टच भी आ रहा है।

दुल्हे राजा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए क्लासिक डार्क एविएटर सनग्लासेस और एक गोल्ड चेन और कड़े के साथ आकर्षक बनाया है। एक्टर की मूंछों और बाल विंटेज साउथ इंडियन लुक पाने में मदद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने अपने बालों को पीछे की ओर एक ऊंची पोनीटेल में बांधा है जिसकी वजह से उनकी वन-शोल्डर नेकलाइन खूबसूरत दिख रही है। लुक में अदाकारा ने मेकअप को हल्का और मिनिमल रखा है, जो दिन के समय के लिए एकदम परफेक्ट है।

रश्मिका और विजय का ओवरऑल लुक बेहतरीन है। ज्यादातर कपल्स हल्दी के लिए ब्राइट रंगों के कपड़ों को चुनते हैं, लेकिन कपल ने जिन हल्के रंगों को पहना है वह ज्यादा शानदार लग रहे हैं।

फोटोज में देखकर ये साफ हो गया है कि कपल ने अपनी हल्दी सेरेमनी को खूब एंजॉय किया है। अपनी फंक्शन को पूरी तरह से एंजॉय करने के पीछे सही आउटफिट का चुनाव भी जरूरी है। (All Photo Credit: rashmika_mandanna)
