नॉर्मल साड़ी से पाएं राजस्थानी महारानी वाला लुक, वीडियो से सीखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका! Draping Coach Shares How to Turn a Normal Saree into a Royal Rajasthani Poshak, फैशन - Hindustan
More

नॉर्मल साड़ी से पाएं राजस्थानी महारानी वाला लुक, वीडियो से सीखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका!

हर किसी के पास राजस्थानी ड्रेस हो, ये तो जरूरी नहीं। ऐसे में आप नॉर्मल साड़ी से भी राजस्थानी पोशाक लुक क्रिएट कर सकती हैं। साड़ी स्टाइलिस्ट और ड्रेपिंग कोच जगीशा उपाध्याय ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए बड़ा ही कमाल का तरीका शेयर किया है।

Mon, 23 March 2026 03:44 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नॉर्मल साड़ी से पाएं राजस्थानी महारानी वाला लुक, वीडियो से सीखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका!

राजस्थान की संस्कृति और पहनावे की खूबसूरती शायद ही आपको कहीं और देखने को मिले। खासतौर से राजस्थानी पोशाक की सादगी तो हर किसी का मन मोह लेती है। इसका खूबसूरत घेर और चुनरी की ड्रेपिंग में हर महिला किसी राजकुमारी से कम नहीं लगती। लेकिन हर किसी के पास राजस्थानी ड्रेस हो, ये तो जरूरी नहीं। ऐसे में आप नॉर्मल साड़ी से भी राजस्थानी पोशाक लुक क्रिएट कर सकती हैं। जी हां, साड़ी स्टाइलिस्ट और ड्रेपिंग कोच जगीशा उपाध्याय ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए बड़ा ही कमाल का तरीका शेयर किया है। थोड़ा सा स्टाइलिंग का ट्विस्ट और सही ड्रेपिंग आपको बिल्कुल ट्रेडिशनल और रॉयल लुक दे सकती है, एकदम राजस्थानी पोशाक वाला। तो आइए जानते हैं ड्रेपिंग का ये नया तरीका।

नॉर्मल पेटीकोट की जगह फ्लेयर स्कर्ट यूज करें

राजस्थानी पोशाक घेरदार होती है। इसलिए अगर सही मायनों में आप बिल्कुल पोशाक वाला लुक चाहती हैं तो नॉर्मल पेटीकोट की जगह फ्लेयर स्कर्ट पहनें। इससे साड़ी को घाघरा स्टाइल में ड्रेप करना आसान हो जाता है और लुक भी ज्यादा वॉल्यूमिनस और रॉयल दिखता है। इससे साड़ी में घेर आता है जो राजस्थानी पोशाक की खासियत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेली वियर के लिए बेस्ट रहेंगी ये 7 शॉर्ट कुर्ती, जींस-प्लाजो संग करें स्टाइल!

ब्लाउज को शॉर्ट कुर्ती के साथ लेयर करें

राजस्थानी पोशाक का ब्लाउज भी अलग तरह का होता है। इसे क्रिएट करने के लिए आप नॉर्मल साड़ी का ब्लाउज पहन सकती हैं, फिर ऊपर से एक मैचिंग शॉर्ट कुर्ती को लेयर कर सकती हैं। कुर्ती अगर हेवी एंब्रॉयडरी वाली होगी तो आपकी पोशाक भी उतनी ही हेवी और रॉयल लगेगी।

स्टेप बाय स्टेप सीखें साड़ी ड्रेप करने का तरीका

1) सबसे पहले कोई भी जरी वर्क वाली साड़ी लें और इसे राइट साइड से (दाईं तरफ से) टक इन करना शुरू करें। यानी फ्रंट से अंदर की तरफ मोड़ लें। आपको पूरे एक राउंड तक यही करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साड़ी में नहीं दिखेगा बेली फैट! ये कॉर्सेट ब्लाउज डिजाइन देंगे आपको परफेक्ट शेप

2) अब दूसरे राउंड में आपको चौड़े-चौड़े फ्लैप बनाने हैं। लगभग 5-6 फ्लैप बनाएं, जिसमें पहला फ्लैप आपके राइट साइड से शुरू होगा। 2-3 फ्लैप आपको सामने की तरफ बनाने हैं, वहीं एक फ्लैप लेफ्ट साइड पर बनेगा। ये फ्लैप आपको एक घेरदार लहंगा लुक देंगे, जिससे लगेगा ही नहीं कि अपने नॉर्मल साड़ी पहनी है।

3) अब पल्लू के किनारे को अपने राइट शोल्डर पर डालते हुए फ्रंट में ले कर आएं। इसे अपने लेफ्ट बस्ट तक ले कर आएं और ठीक ऊपर एक पिन की मदद से सिक्योर कर दें। राजस्थानी पोशाक में आपने इस तरह की ड्रेपिंग देखी ही होगी।

4) इसके बाद पल्लू को अपने हाथ पर फैला लें और रिवर्स प्लीट्स बनाना शुरू करें। एकदम नीट प्लीट्स बनाएं और इन्हें शोल्डर पर पिन कर लें। आप देखेंगी कि सामने एक ट्राएंगल शेप बन चुका है।

5) अब बाकी बचे हुए फैब्रिक से अपने सिर को कवर करें। नॉर्मल साड़ी से भी एकदम राजस्थानी पोशाक वाला लुक आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागिन लुक में चार चांद लगा देंगी लाल चूड़ियां, देखें मिक्स एंड मैच आइडियाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।