From Puff Sleeves to Sweetheart Neckline 7 Latest Corset Blouse Designs in Trend साड़ी में नहीं दिखेगा बेली फैट! ये 7 कॉर्सेट ब्लाउज डिजाइन देंगे आपको परफेक्ट फिगर
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसाड़ी में नहीं दिखेगा बेली फैट! ये 7 कॉर्सेट ब्लाउज डिजाइन देंगे आपको परफेक्ट फिगर

साड़ी में नहीं दिखेगा बेली फैट! ये 7 कॉर्सेट ब्लाउज डिजाइन देंगे आपको परफेक्ट फिगर

कॉर्सेट ब्लाउज देखने में ही स्टाइलिश नहीं लगते, बल्कि इनमें बॉडी की शेप भी काफी अच्छी आती है। अगर आप अपने बेली फैट को ले कर परेशान रहती हैं, तो इसमें वो भी हाइड हो जाता है। तो चलिए कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन पर नजर डाल लेते हैं-

Anmol ChauhanMon, 23 March 2026 09:40 AM
1/8

ट्रेंड में हैं कॉर्सेट ब्लाउज डिजाइन

आजकल फैशन की दुनिया में फ्यूजन लुक काफी ट्रेंड कर रहे हैं। एथनिक फैशन के साथ वेस्टर्न स्टाइल का मेल आपको कॉर्सेट ब्लाउज में देखने को मिल जाएगा, जो इन दिनों खूब पॉपुलर हो रहे हैं। सिंपल ब्लाउज की जगह आजकल कॉर्सेट ब्लाउज का बोलबाला है और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी इसे ही फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कॉर्सेट ब्लाउज देखने में ही स्टाइलिश नहीं लगते, बल्कि इनमें बॉडी की शेप भी काफी अच्छी आती है। अगर आप अपने बेली फैट को ले कर परेशान रहती हैं, तो इसमें वो भी हाइड हो जाता है। तो चलिए कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन पर नजर डाल लेते हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकें। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

स्टाइलिश कॉर्सेट ब्लाउज डिजाइन

मानुषी छिल्लर की तरह आप भी कुछ ऐसा फैंसी कॉर्सेट ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। इसमें लेस का खूबसूरत काम है और ये आपकी बॉडी को भी काफी स्ट्रक्चर्ड लुक देगा। अगर आप अपने फिगर को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो इस तरह का डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये बेहद ही ट्रेंडी लगेगा।

3/8

पफ स्लीव्स कॉर्सेट ब्लाउज

विंटेज टच एड करने के लिए आप कुछ इस तरह से पफ स्लीव्स वाला कॉर्सेट ब्लाउज सिलवा सकती हैं। ये बहुत ही सुंदर लगेगा। ऐसे ब्लाउज की खासियत है कि इसमें आपकी बेली भी हाइड हो जाती है, जिससे फैट भी हाइलाइट नहीं होता।

4/8

एक्सट्रा फैब्रिक एड कराएं

ब्लाउज की लेंथ को आप थोड़ा ज्यादा भी रख सकती हैं। इसके लिए लेस की लेयरिंग या फिर एक्सट्रा फैब्रिक अटैच करा सकती हैं। इससे प्रॉपर ट्रेडिशनल लुक मिलता है और देखने में भी ये काफी अच्छा लगता है। आप चाहें तो कॉन्ट्रास्ट रंग का फैब्रिक भी अटैच करा सकती हैं।

5/8

चोली स्टाइल कॉर्सेट ब्लाउज

कुछ इस तरह से आप चोली कट कॉर्सेट ब्लाउज भी स्टिच करा सकती हैं। इसमें अपर बॉडी की शेप काफी अच्छी आती है। थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक ऑप्ट करना चाहती हैं तो इस तरह का स्लीवलेस ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

6/8

स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज स्टिच कराएं

स्वीटहार्ट नेकलाइन में काफी सॉफ्ट और फेमिनिन लुक आता है। ऐसे में आप अपने कॉर्सेट ब्लाउज के साथ ये ट्रेंडी नेकलाइन ट्राई कर सकती हैं। साथ में एल्बो लेंथ स्लीव्स रखें, बहुत ही बढ़िया लुक लगता है।

7/8

स्टोन वाला स्टेटमेंट ब्लाउज पीस

डिजाइनर लुक चाहती हैं तो स्टोन वाला स्टेटमेंट ब्लाउज पीस तैयार करा सकती हैं। स्पेशल मौकों पर अलग ही शाइन करना है तो ये बेस्ट रहेगा। ऐसे डिटेलिंग वाले ब्लाउज में अपर बॉडी हाइलाइट होती है, जिससे लुक काफी स्टाइलिश लगता है।

8/8

हाफ स्लीव्स वाला ब्लाउज स्टिच कराएं

आप हाफ स्लीव्स वाला ये कॉर्सेट ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं। सिल्क की साड़ियों के साथ ये डिजाइन काफी ट्रेंडी लगता है। थोड़ा मोडेस्ट डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें बेली एरिया भी पूरी तरह हाइड हो जाता है।