गर्मियों में गर्ल्स ऐसे आउटफिट की तलाश में रहती हैं, जो सिर्फ देखने में ही स्टाइलिश ना लगें बल्कि हल्के-फुल्के और आरामदायक भी हों। ऐसे में शॉर्ट कुर्ती एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आती है। ये देखने में इतनी ट्रेंडी लगती है और इसे स्टाइल करने के भी कई ऑप्शन होते हैं। जींस, प्लाजो, स्कर्ट या सलवार; लगभग हर बॉटम के साथ आप इन्हें पेयर कर सकती हैं। डेली वियर के लिए, अगर आप ऑफिस या कॉलेज जाती हैं तो इन्हें स्टाइल करना बेस्ट रहेगा। तो चलिए फटाफट से कुछ ट्रेंडी ऑप्शन देख लेते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

मसाबा नेकलाइन काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप कुछ इस तरह की मसाबा कट कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। समर्स के लिए प्रिंटेड कॉटन फैब्रिक बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप बैगी जींस या प्लाजो स्टाइल कर सकती हैं, बहुत ही स्टाइलिश और फ्रेश लुक मिलेगा।

शॉर्ट कुर्ती में थोड़ा सा फ्लो एड करें और ये ट्रेंडी डिजाइन स्टिच कराएं। ये काफी कंफर्टेबल भी रहेगी और देखने में बेहद स्टाइलिश लगेगी। अगर आप बेली फैट से परेशान हैं तो ये वाला डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। स्लीव्स प्लेन भी रख सकती हैं या चूड़ीदार भी।

कॉटन फैब्रिक ले कर आप कुछ इस तरह यू शेप कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। इसकी नेकलाइन भी काफी ट्रेंडी है, जिसमें आपको सॉफ्ट फेमिनिन लुक मिलेगा। साथ में स्लीव्स और सूट के बॉर्डर पर लेस अटैच करा लें, काफी फैशनेबल लुक मिलेगा।

परफेक्ट शेप के लिए आप कॉर्सेट कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। इसमें बैक पर लगी डोरियों की मदद से अपने हिसाब से आप फिटिंग कर सकती हैं। इसमें फ्रंट में स्वीटहार्ट नेकलाइन है और बैक में बेहद ही स्टाइलिश पैटर्न है। समर्स में स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहतीं तो ये ट्रेंडी डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

आप अपने पसंदीदा रंग का फैब्रिक ले कर शॉर्ट कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। अब कुर्ती एकदम बेसिक ना लगे इसके लिए लूज स्लीव्स बनवाएं और साथ में डिजाइनर लेस को नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर अटैच करा दें। बहुत ही क्लासी लुक आएगा।

ट्रेंडी ट्विस्ट के लिए आप कुर्ती की नेकलाइन पर ये कट वर्क भी करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में रहते हैं। फैब्रिक सिंपल भी है तो इस तरह की छोटी-छोटी डिटेलिंग काफी ट्रेंडी लुक देती हैं। इसके साथ आप जींस, सलवार या प्लाजो आराम से स्टाइल कर सकती हैं।

समर्स के लिए आप एक प्रिंटेड फैब्रिक ले सकती हैं और कुछ इस तरह की बेसिक शॉर्ट कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। ये बहुत ही क्लासी लगती है। डेली वियर के लिए तो ये परफेक्ट ऑप्शन है, खासतौर से अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाती हैं तो ऐसी कुर्ती आपके वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए।
