नवरात्रि: सुहागिन लुक में चार चांद लगा देंगी लाल चूड़ियां, फोटो में देखें मिक्स एंड मैच आइडियाज Navratri 2026 Special 5 Beautiful Red Bangles Combinations You Must Try with ethnic Outfits, फैशन - Hindustan
More

नवरात्रि: सुहागिन लुक में चार चांद लगा देंगी लाल चूड़ियां, फोटो में देखें मिक्स एंड मैच आइडियाज

Red Bangles Combinations: नवरात्रि में अगर आप भी लाल चूड़ियां खरीद लाई हैं तो अलग-अलग तरह से सेट बनाकर पहन सकती हैं। कभी बैंगल्स के साथ तो कभी डिफरेंट चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर के बहुत ही सुंदर सा सेट बना सकती हैं।

Fri, 20 March 2026 06:48 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरात्रि: सुहागिन लुक में चार चांद लगा देंगी लाल चूड़ियां, फोटो में देखें मिक्स एंड मैच आइडियाज

नवरात्रि के नौ दिन बेहद ही खास होते हैं। इन दिनों सजने-संवरने का भी अपना विशेष महत्व होता है। खासतौर से सुहागिन महिलाएं नवरात्रि में पूरे सोलह शृंगार कर तैयार होती हैं, जिनमें उनकी चूड़ियां खास महत्व रखती हैं। सुहागिनों की लाल चूड़ियां धार्मिक रूप से तो शुभ मानी ही जाती हैं और शृंगार में भी चार चांद लगा देती हैं। नवरात्रि में अगर आप भी लाल चूड़ियां खरीद लाई हैं तो अलग-अलग तरह से सेट बनाकर पहन सकती हैं। कभी बैंगल्स के साथ तो कभी डिफरेंट चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर के बहुत ही सुंदर सा सेट बना सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्लाउज की इन नेकलाइन में हेवी लगेगा चेहरा! देखें क्या सिलवाना बेस्ट रहेगा

नवरात्रि में एथनिक वियर के साथ लाल चूड़ियां का सेट बेहद ही प्यारा लगेगा। तो चलिए कुछ आइडियाज देख लेते हैं।

गोल्डन बैंगल्स साथ बनाएं लाल चूड़ियों का सेट

 Red Bangles Combinations

नवरात्रि के पूजा के लिए साड़ी पहनकर पूरे सुहागिन लुक में तैयार हो रही हैं, तो गोल्डन बैंगल्स के साथ इस तरह से सेट बनाकर पहन सकती हैं। ये क्लासिक मिक्स एंड मैच डिजाइन बहुत ही सुंदर लगता है। बीच-बीच में आप गोल्डन स्टोन वाली चूड़ियां लगा सकती हैं, इससे लुक और भी अच्छा लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वही घिसे-पिटे प्लाजो छोड़िए! गर्मियों में सूट के साथ ट्रेंडी लगेंगे ये 8 बॉटम

दो रंग मिलाकर पहनें रेड चूड़ियां

 Red Bangles Combinations

आजकल दो रंग की चूड़ियों को एक साथ मिक्स एंड मैच कर के पहनने का ट्रेंड शुरू हो गया है। आप भी अपनी लाल चूड़ियों के साथ दूसरे किसी डार्क रंग जैसे हरा, रानी पिंक या ब्लू को मिक्स कर के वियर कर सकती हैं। बहुत ही यूनिक और खूबसूरत लुक आता है।

कश्मीरी बैंगल्स के साथ पहनें चूड़ियां

 Red Bangles Combinations

कश्मीरी बैंगल्स का क्रेज आप सोशल मीडिया पर देख ही सकती हैं। ऐसे में एक पेयर तो आपको भी ले ही लेना चाहिए। प्लेन रेड चूड़ियों के साथ आप इस तरह से इन्हें मैच कर के वियर कर सकती हैं। साड़ी के अलावा सूट और कुर्ती के साथ भी ये डिजाइन बहुत सुंदर लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए येलो आउटफिट आइडियाज

गोल्डन चूड़ियों को बैंगल्स की तरह स्टैक करें

 Red Bangles Combinations

जरूरी नहीं है कि हमेशा गोल्डन बैंगल्स के साथ ही आप चूड़ियां स्टाइल करें। गोल्डन रंग की स्टोन वाली चूड़ियों को स्टैक कर के आप बैंगल्स की तरह वियर कर सकती हैं। बीच में खूब सारी लाल चूड़ियां पहन लें, लुक इतना प्यारा आएगा कि आपकी सहेलियों भी अगली बार इसी स्टाइल को कॉपी करती नजर आएंगी।

स्टेटमेंट कड़े के साथ वियर करें

 Red Bangles Combinations

अगर आपके पास कोई भी स्टेटमेंट बैंगल है तो इस तरह बीच में लगाकर स्टाइल किया जा सकता है। ये काफी सुंदर लगता है। सूट के साथ खासतौर से इसी तरह के मिनिमल लुक अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो इसी तरह का घुंघरू वाला बैंगल ले सकती हैं, बहुत ही ज्यादा अच्छा लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।