कॉन्सर्ट में छाया दीपिका पादुकोण का देसी लुक, जूलरी और जुत्ती दोनों गजब
दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने परिवार के साथ ऋषभ रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। जहां पर एक्ट्रेस सूट पहनकर अपने देसी अवतार में दिखाई दीं। अदाकारा का लुक इंटरनेट पर खूब वायरल है। देखिए, लुक की खासियत

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण के फैशन स्टाइल को बेस्ट माना जाता है। वह न केवल ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं, बल्कि अदाकार खुद भी ट्रेंड सेट करती हैं। हाल ही में अदाकारा अपनी सास-ननद के साथ ऋषभ रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंची।बॉलीवुड वुमन क्लोसेट के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, दीपिका का सूट सेट दिल्ली स्थित डिजाइनर लेबल हीना कोचर के कलेक्शन से है। यह सूट सेट लेबल के गुलजार कॉउचर कलेक्शन का हिस्सा है। हैवी सूट, कम से कम जूलरी और जुत्ती के साथ दीपिका ने अपने देसी लुक को पूरी किया है। उनके इस लुक से आप कुछ टिप्स ले सकती हैं।
कैसा है आउटफिट
इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण बेहद ही खूबसूरत और एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस लुक में गहरे लाल और भूरे शेड्स का एक बेहद ही सुंदर एथनिक सूट पहना है, जिस पर बहुत ही बारीक और सुंदर कढ़ाई का काम है। इस सूट सेट में गोल नेकलाइन, सामने बस्ट पर बटन क्लोजर, फुल-लेंथ बेल स्लीव्स और फ्लेयर्ड शॉर्ट ट्यूनिक स्टाइल कुर्ता है। सूट पर गोटा पत्ती की कढ़ाई, बारीक जरी के काम से डिजाइन को पूरा किया। यह आउटफिट पूरी तरह से ट्रेडिशनल और रॉयल लुक दे रहा है।

सूट के साथ पहनी मैचिंग पैंट और दुपट्टा
दीपिका ने मैचिंग पैंट के साथ कुर्ते को कैरी किया है, जिस पर गोल्डन जरी का काम, बॉर्डर पर गोटा वर्क किया है। इस लुक में उन्होंने कंधे पर शिफॉन का दुपट्टा डालकर अपना लुक पूरा किया। इस दुपट्टे पर गोटा वर्क, जरी की कढ़ाई और एप्लिक पैटर्न बने हुए है। अदाकारा के लुक को उनका मैचिंग भारी दुपट्टा और भी खास बना रहा है, जिसे उन्होंने बहुत ही ग्रेसफुली कैरी किया है।

सिंपल जूलरी से किया स्टाइल
दीपिका अक्सर अपने लुक्स के साथ मोती या क्रिस्टल वाले गहने पहनती हैं। उन्होंने इस रॉयल लुक को खूबसूरत बनाने के लिए स्टाइलिश एक्सेसरीज का चुनाव किया। अदाकारा ने फॉलिंग डिजाइन वाले फूलों के आकार वाले क्रिस्टल ईयररिंग्स को पहना है। इसके अलावा दीपिका ने सुनहरी कढ़ाई वाली जूतियां पहनी है और लुक को पूरा करने के लिए टॉप हैंडल वाला पोटली बैग भी कैरी किया।

हेयरस्टाइलिंग और मेकअप
लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए दीपिका ने बालों को एक घुमावदार जूड़े में लपेटा है और मेकअप के लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर लुक को चुना जिसमें सॉफ्ट, स्मोकी आई शैडो, काजल लगी आंखें, लाइनर का हल्का स्ट्रोक, मस्कारा लगी पलकें, ग्लॉसी न्यूड पिंक लिप शेड, ब्लश गाल और चमकता हुआ हाइलाइटर शामिल है।
थम फोटो-deepika.padukone.aura
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन