धूप से चला गया है निखार? मुल्तानी मिट्टी के क्यूब्स बनाकर रख लें, 10 मिनट में मिलेगा फेशियल वाला ग्लो! Poonam Devnani shares Multani Mitti cubes For Instant soft and glowing skin Tan Removal Home Remedies, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

धूप से चला गया है निखार? मुल्तानी मिट्टी के क्यूब्स बनाकर रख लें, 10 मिनट में मिलेगा फेशियल वाला ग्लो!

Glowing Skin Remedies: गर्मियों में स्किन का ग्लो गायब हो गया है, तो ये मुल्तानी मिट्टी क्यूब्स बनाकर फ्रिज में रख लें। कहीं जाने से पहले 10 मिनट के लिए लगा लेंगी, तो स्किन का ग्लो देखकर हैरान रह जाएंगी।

Thu, 30 April 2026 06:19 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
धूप से चला गया है निखार? मुल्तानी मिट्टी के क्यूब्स बनाकर रख लें, 10 मिनट में मिलेगा फेशियल वाला ग्लो!

गर्मियों में लगभग हर किसी की स्किन का हाल खराब हो जाता है। धूप की वजह से टैनिंग, पिगमेंटेशन, धूल-मिट्टी और पसीने से एक्ने, पिंपल और डलनेस जैसी कई प्रॉब्लम्स परेशान करती हैं। ऐसे में दादी-नानी का एक सस्ता और इफेक्टिव इंग्रीडिएंट बड़े काम आता है, वो है मुल्तानी मिट्टी। स्किनकेयर से ले कर हेयर केयर तक में इसका काफी यूज होता है। ये स्किन को ठंडक भी देती है, तो उसे सॉफ्ट, ग्लोइंग और रेडिएंट बनाने में भी मदद करती है। अगर आपकी स्किन का ग्लो भी गर्मियों में गायब हो गया है, तो मुल्तानी मिट्टी के क्यूब्स बनाकर रख सकती हैं। किसी शादी-पार्टी जैसे फंक्शन में जाने से पहले इसे लगा लेंगी, तो महंगे फेशियल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। पूनम देवनानी ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है, आइए जानते हैं।

मुल्तानी मिट्टी क्यूब्स से निखर जाएगा चेहरा

आमतौर पर आप मुल्तानी मिट्टी में दूध या गुलाबजल मिलाकर पैक बना लेती होंगी। ये भी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन अगर आप इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो कुछ और इंग्रीडिएंट्स एड कर के आप मुल्तानी मिट्टी क्यूब्स बना सकती हैं। ये सभी चीजें टैनिंग, पिगमेंटेशन और डलनेस को रिमूव करने में काफी इफेक्टिव हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1000 की ब्लीच नहीं करानी पड़ेगी! गर्दन के कालेपन को दूर करेंगे 4 फ्री के नुस्खे

इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ खीरे और टमाटर को कद्दूकस कर लें, फिर एक साफ सूती कपड़े से निचोड़कर इनका रस निकाल लें। ये दोनों ही चीजें स्किन की टैनिंग दूर कर, उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करती हैं और ठंडक भी देती हैं। अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव नहीं है, तो आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे भी एड कर सकती हैं।

अब इसमें मुल्तानी मिट्टी का पाउडर एड करें और साथ में गुलाबजल डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा ना रखें क्योंकि इसे आपको फ्रीजर में जमाना भी है। इसके लिए इस पैक को किसी डिस्पोजेबल पेपर कप, आइस ट्रे या छोटी कटोरी में डालकर फ्रिज में जमने के लिए छोड़ दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्लर के हजारों रुपए बचेंगे! घर बैठे बनाएं नेल आर्ट, सिंपल हैं ये 8 डिजाइन!

टिप: फ्रिज में जमने के लिए रखने से पहले इसमें एक चम्मच भी डाल दें। इससे क्यूब्स को निकालकर आप आराम से फेस पर अप्लाई कर सकती हैं।

कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

जब भी आप कहीं बाहर जा रही हों और इंस्टेंट निखर चाहिए, तो ये मुल्तानी मिट्टी आइस क्यूब अपने साफ फेस पर अप्लाई कर लें। इसे लगभग 8-10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर चेहरे को साफ पानी से वॉश कर लें। आपको सिर्फ इतना ही करना है और चेहरे पर फेशियल जैसा निखार आ जाएगा। अगर आप इसे अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहती हैं, तो हफ्ते में 3-4 बार आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 3 चीजें मिलाकर बनाएं नेचुरल DIY सनस्क्रीन, धूप से डैमेज नहीं होगा चेहरा!

(Images Credit- Instagram, Pinterest

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।