पार्लर में ₹1000 की ब्लीच नहीं करानी पड़ेगी! गर्दन के कालेपन को 2-3 बार में ही दूर कर देंगे ये नुस्खे 4 DIY Home Remedies To clean Dark Neck naturally that actually works, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

पार्लर में ₹1000 की ब्लीच नहीं करानी पड़ेगी! गर्दन के कालेपन को 2-3 बार में ही दूर कर देंगे ये नुस्खे

Dark Neck Remedies: अगर आपकी गर्दन पर भी कालापन और मैल जम गया है, तो ये इफेक्टिव होम रेमेडीज आपको जरूर ट्राई करनी चाहिएं। आपके पार्लर के ढेरों पैसे बच जाएंगे और रिजल्ट भी हैरान करने वाला आएगा।

Wed, 29 April 2026 05:23 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
पार्लर में ₹1000 की ब्लीच नहीं करानी पड़ेगी! गर्दन के कालेपन को 2-3 बार में ही दूर कर देंगे ये नुस्खे

शरीर की कुछ हिस्से ऐसे हैं जिन्हें साफ करने पर भी गंदगी और कालापन हटने का नाम नहीं लेता। इन्हीं में से एक है गर्दन, खासकर इसके पीछे हिस्सा; जिसका काला पड़ना एक आम समस्या है। गर्मियों में तो पसीने, धूल-मिट्टी और टैनिंग की वजह से ये प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार ये नहाते हुए भी हम इस हिस्से की सफाई मिस कर देते हैं, जिससे धीरे-धीरे स्किन का रंग असमान दिखने लगता है। ये कालापन इस हद तक बढ़ जाता है कि देखकर ही अजीब लगता है। लेकिन गुड न्यूज ये है कि इसे आप घर ही साफ कर सकते हैं, बिना महंगे प्रोडक्ट्स खरीदे। अगर आपकी नेक भी डार्क हो गई है, तो यहां बताई गई 4 रेमेडीज में से कोई एक ट्राई करें। रिजल्ट देखकर आप खुद हैरान रह जाएंगे।

आलू करेगा नेचुरल ब्लीच की तरह काम

आलू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जो स्किन का कालापन, दाग-धब्बे और टैनिंग रिमूव करने में काफी इफेक्टिव है। इसे छिलके सहित कद्दूकस कर लें और फिर निचोड़कर इसका रस निकाल लें। अब आलू के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। ये भी स्किन को ब्राइट बनाने में काफी इफेक्टिव है। इन दोनों को मिक्स कर के किसी ब्रश या कॉटन की मदद से अपनी नेक पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। ये रेमेडी गर्दन के कालेपन और टैनिंग को रिमूव करने में काफी इफेक्टिव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरे की रंगत 2 शेड तक ब्राइट कर सकता है ये DIY मास्क, 3 चीजें मिलाकर बनाएं!

जरा सा बेकिंग सोडा साफ करेगा कालापन

गर्दन पीछे से ज्यादा ही काली हो गई है, तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट सा तैयार कर लें। इसे गर्दन पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी की मदद से इसे साफ कर लें। बेकिंग सोडा आपकी गर्दन पर जमे हुए मैल और कालेपन की छुट्टी कर देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 3 चीजें मिलाकर बनाएं नेचुरल DIY सनस्क्रीन, धूप से डैमेज नहीं होगा चेहरा!

बेसन और हल्की पैक से दूर होगी टैनिंग

धूप की वजह से गर्दन पर टैनिंग होना गर्मियों में आम है। इसे रिमूव करने के लिए आप थोड़े से बेसन में हल्दी पाउडर और दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। 15-20 मिनट के लिए इसे भी लगा रहने दें, फिर रगड़ते हुए पानी से साफ कर लें। इससे टैनिंग 2-3 बार में ही काफी हद तक रिमूव हो जाती है और स्किन एकदम सॉफ्ट भी होती है।

नींबू और शहद भी हैं काफी इफेक्टिव

गर्दन पर जमे मैल और कालेपन को दूर करने के लिए आप शहद में नींबू का रस मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। नींबू स्किन को ब्राइट करने में हेल्प करता है और टैनिंग रिमूव करता है। वहीं शहद स्किन को मॉइश्चराइज रखता है और गर्दन को ड्राई होने से बचाता है। इसे भी 15-20 मिनट रखने के बाद वॉश कर लें, काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शीशे सा चमक उठेगा चेहरा! आलू के पानी से बना लें ये ₹1500 वाली क्रीम!

(Images Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।