सिर्फ 3 चीजें मिलाकर बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन, धूप से खराब नहीं होगी चेहरे की रंगत! DIY 3 Ingredient Natural Sunscreen for Face and Body for Sun Protection and Soft, Glowing Skin, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

सिर्फ 3 चीजें मिलाकर बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन, धूप से खराब नहीं होगी चेहरे की रंगत!

DIY Natural Sunscreen: घर पर सनस्क्रीन बनाना सुनने में मुश्किल लग सकता है, लेकिन असल में बिल्कुल भी नहीं है। सबसे बढ़िया बात है कि ये पूरी तरह नेचुरल है, इसलिए ज्यादातर लोगों को सूट हो जाता है और किफायती भी है।

Mon, 27 April 2026 06:20 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ 3 चीजें मिलाकर बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन, धूप से खराब नहीं होगी चेहरे की रंगत!

गर्मियों में बाहर धूप में निकलने से पहले जिस चीज की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है, वो है सनस्क्रीन। बिना सनस्क्रीन अप्लाई किए बाहर जाना मतलब स्किन प्रॉब्लम्स को बुलावा देना। टैनिंग, पिगमेंटेशन, डल स्किन और रिंकल्स जैसी समस्याओं के पीछे सबसे बड़ी वजह धूप ही होती है। आजकल मार्केट में सनस्क्रीन के ढेरों ऑप्शन मौजूद तो हैं, लेकिन कई बार ये काफी महंगे होते हैं, और सस्ते वाले स्किन को सूट ही नहीं करते। ऐसे में क्यों ना घर पर ही आप सनस्क्रीन बनाकर तैयार कर लें? ये सुनने में मुश्किल लग सकता है लेकिन यकीन मानिए घर पर आसानी से आप इसे तैयार कर सकते हैं। ज्यादातर चीजें आपके घर पर ही मौजूद हैं। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और गर्मियों में स्किन भी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाना है।

घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं?

घर पर सनस्क्रीन बनाना सुनने में मुश्किल लग सकता है, लेकिन असल में बिल्कुल भी नहीं है। सबसे बढ़िया बात है कि ये पूरी तरह नेचुरल है, इसलिए ज्यादातर लोगों को सूट हो जाता है और किफायती भी है। इसके लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होगी- एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और नारियल का तेल (कोकोनट ऑयल)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शीशे सा चमक उठेगा चेहरा! आलू के पानी से बना लें ये ₹1500 वाली क्रीम!

नेचुरल सनस्क्रीन बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच बादाम का तेल और लगभग 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स कर लें। इन्हें कुछ देर तक चलाते रहें, जबतक ये सफेद रंग के क्रीम जैसी कंसिस्टेंसी में ना आ जाए। अब इसे एक छोटी साफ और सूखी शीशी में स्टोर कर के रख लें। फ्रिज में आराम से ये 4-5 दिनों तक चल जाएगा।

इस नेचुरल सनस्क्रीन को यूज कैसे करना है

ये सनस्क्रीन आप अपनी पूरी बॉडी और फेस दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कहीं बाहर धूप में जा रहे हैं तो घर से निकलने के 15-20 मिनट पहले इसे हल्के हाथों से साफ स्किन पर अप्लाई करें। खासतौर से चेहरे, गर्दन, हाथ और जो भी हिस्सा धूप में ज्यादा एक्सपोज होने वाला है, वहां ये सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप से काले हो गए हैं पैर? टमाटर से बना ये स्क्रब ट्राई करें, दूध से निखर जाएंगे

क्यों खास है ये नेचुरल DIY सनस्क्रीन

ये सनस्क्रीन इसलिए भी खास है क्योंकि ये ना सिर्फ स्किन को धूप से होने वाले डैमेज से बचाता है, बल्कि स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज भी करता है। इसमें मौजूद एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है, नारियल तेल उसे सॉफ्ट बनाता है, वहीं बादाम का तेल अंदर से पोषण देता है।

इस्तेमाल करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

ये DIY सनस्क्रीन पूरी तरह नेचुरल है, लेकिन फिर भी हो सकता है कि किसी स्किन टाइप को सूट ना करे। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। दूसरी चीज, ये मार्केट में मिलने वाले SPF सनस्क्रीन जैसा प्रोटेक्शन नहीं देता। इसलिए अगर धूप बहुत तेज हो या आपको ज्यादा देर बाहर रहना हो, तो इसके साथ स्कार्फ, छाता या फुल स्लीव्स कपड़ों का इस्तेमाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कान के छेद को बिना सर्जरी-टांके के छोटा करें, 10 सेकेंड वाली ये ट्रिक जानें

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।