DIY Nail Art at Home 8 Simple Yet Stylish Designs to Try This Summer पार्लर के हजारों रुपए बचेंगे! घर बैठे फ्री में बनाएं नेल आर्ट, सिंपल हैं ये 8 डिजाइन!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपार्लर के हजारों रुपए बचेंगे! घर बैठे फ्री में बनाएं नेल आर्ट, सिंपल हैं ये 8 डिजाइन!

पार्लर के हजारों रुपए बचेंगे! घर बैठे फ्री में बनाएं नेल आर्ट, सिंपल हैं ये 8 डिजाइन!

DIY Nail Art: थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ आप घर बैठे फ्री में ही नेल आर्ट कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए आसानी से बनने वाले कुछ पैटर्न ले कर आए हैं, जिन्हें बनाने के लिए आपको टूल्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये सुंदर भी काफी ज्यादा लगते हैं।

Anmol ChauhanThu, 30 April 2026 04:28 PM
1/9

घर पर बनाएं फैंसी नेल आर्ट

आजकल नेल आर्ट बनवाने का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। गर्ल्स सुंदर-सुंदर डिजाइन अपने नेल्स पर बनवाती हैं, जो काफी ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं। लेकिन इसके लिए पार्लर में हजारों रूपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से ही आप घर पर सुंदर नेल आर्ट कर सकती हैं। कई डिजाइन ऐसे हैं जिन्हें आप पिन, ब्रश जैसे सिंपल टूल्स की मदद से बना सकती हैं और ये प्रोफेशनल नेल आर्ट से कम बिल्कुल भी नहीं लगते। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फैंसी डिजाइन ले आए हैं, जो आप बिना किसी प्रोफेशनल टूल के आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

सिंपल है ये नेल आर्ट

ये डिजाइन ऐसा है जो ना सिर्फ देखने में फैंसी है, बल्कि फटाफट बन भी जाता है। अगर आपको हल्का-फुल्का और आसानी से बनने वाला डिजाइन चाहिए तो ये पैटर्न काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। किसी भी दो रंग की नेलपेंट ले कर आप ये फैंसी पैटर्न बना सकती हैं।

3/9

फ्लोरल प्रिंट वाली नेल आर्ट

समर्स में खासतौर से फ्लोरल डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगता है। इसलिए आप कुछ इस तरह की नेल आर्ट भी बना सकती है। किसी पतले ब्रश या पिन की मदद से आप आसानी से ये फ्लॉवर डिजाइन बना सकती हैं, बहुत ज्यादा सुंदर लगता है।

4/9

ट्यूलिप वाली फैंसी नेल आर्ट

आप ये ट्यूलिप नेल आर्ट भी बना सकती हैं। ये काफी समरी और फ्लोरल पैटर्न है, जो बनाने में भी सिंपल है। सिंपल नेल पेंट अप्लाई कर लें, फिर एक पतले ब्रश और पिन की मदद से आराम से आप ये पैटर्न बना सकती हैं। ये कलर कॉम्बिनेशन खासतौर से बेहद ही प्यारा लगता है।

5/9

क्यूट नेल आर्ट बनाएं

कोई क्यूट सा डिजाइन देख रही हैं तो ये नेल आर्ट परफेक्ट रहेगी। ये बहुत सिंपल है और बनने के बाद बेहद ही प्यारा लगता है। समर्स के लिए भी ये कलर काफी ट्रेंडी हैं। आपकी क्यूट समरी ड्रेसेज के साथ पेयर करने के लिए परफेक्ट डिजाइन है।

6/9

सिंपल हार्ट डिजाइन वाले नेल्स

ऐसा डिजाइन जो 2 मिनट में बन जाए और देखने में भी स्टाइलिश लगे, ये वही परफेक्ट पैटर्न है। बनने के बाद काफी ज्यादा फैंसी लगता है और सिंपल भी है। आप ट्रेडिशनल कपड़े पहनें या वेस्टर्न, ये नेल आर्ट डिजाइन हर किसी के साथ परफेक्ट रहेगा।

7/9

स्ट्रॉबेरी नेल्स डिजाइन

ये स्ट्रॉबेरी नेल्स काफी ट्रेंड में हैं। देखने में ये काफी वाइब्रेंट और क्यूट लगते हैं। समर्स की वाइब के साथ परफेक्ट हैं। वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ खासतौर से काफी प्यारा डिजाइन लगेगा। बेस्ट बात है कि बिना किसी टूल्स के ये फटाफट बन जाएगा।

8/9

ये फ्लोरल नेल आर्ट भी है फैंसी

ये फ्लोरल नेल आर्ट पैटर्न भी आप आसानी से बना सकती हैं और ये एकदम प्रोफेशनल नेल आर्ट जैसा लगेगा। छोटे छोटे डॉट्स बनाकर ये फूल आसानी से बन जाते हैं और देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। आपके पास जिस भी कलर की नेल पेंट है, उससे ये वाला डिजाइन बनाकर ट्राई कर सकती हैं।

9/9

फटाफट लगने वाला नेल आर्ट डिजाइन

ये वाला डिजाइन भी फटाफट लगा सकती हैं। किसी टेप की मदद से ये बिल्कुल सेम पैटर्न बन जाएगा। ये पैटर्न आप किसी एक नेल पर बना सकती हैं, या चाहें तो सभी नेल्स पर अलग अलग शेप में डिजाइन बना सकती हैं। बहुत ही ज्यादा सुंदर डिजाइन लगेगा।