गंदा हेलमेट बन सकता है हेयर फॉल की वजह, जानें सही तरीके से साफ करने का तरीका How to Clean Your Helmet Properly to Prevent Hair Fall, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

गंदा हेलमेट बन सकता है हेयर फॉल की वजह, जानें सही तरीके से साफ करने का तरीका

अगर आप रोज हेलमेट पहनते हैं और उसे साफ नहीं करते, तो उसमें पसीना, तेल और धूल जमा हो सकती है। इससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हेलमेट की सही सफाई बहुत जरूरी है।

Tue, 10 March 2026 10:54 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
गंदा हेलमेट बन सकता है हेयर फॉल की वजह, जानें सही तरीके से साफ करने का तरीका

जो लोग रोज बाइक या स्कूटर चलाते हैं, उनके लिए हेलमेट पहनना बहुत जरूरी होता है। यह हमारी सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। लेकिन बहुत से लोग हेलमेट पहनते तो हैं, पर उसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते। अगर हेलमेट को लंबे समय तक साफ नहीं किया जाए, तो उसमें पसीना, तेल और धूल जमा हो जाती है। इससे हेलमेट के अंदर बैक्टीरिया और फंगस भी पनप सकते हैं। यह गंदगी स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकती है और कई बार बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए हेलमेट को समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है।

सबसे पहले निकालें अंदर की फोम पैडिंग

  • हेलमेट के अंदर जो फोम पैडिंग होती है, वही सबसे ज्यादा पसीना और गंदगी सोखती है।
  • सबसे पहले हेलमेट की अंदर की फोम पैडिंग को सावधानी से निकाल लें। इन पैड्स को पानी में बेबी शैम्पू मिलाकर 3 से 4 घंटे तक भिगोकर रखें।
  • बेबी शैम्पू हल्का होता है और यह पसीने और तेल को आसानी से साफ कर देता है, साथ ही फोम को भी नुकसान नहीं पहुंचाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मटके का पानी होगा एकदम ठंडा और साफ, बस पहली बार ऐसे करें तैयार!

पैडिंग को अच्छी तरह धोकर सुखाएं

  • कुछ घंटों बाद पैडिंग को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • ध्यान रखें कि इन पैड्स को पूरी तरह सूखने दें। अगर इनमें नमी रह गई तो बदबू या फंगस की समस्या हो सकती है।

पूरे हेलमेट को पानी में ना डुबोएं

  • कभी भी पूरे हेलमेट को पानी में नहीं डालना चाहिए।
  • हेलमेट का हार्ड शेल और अंदर की परतें पानी को रोक सकती हैं। अगर हेलमेट अंदर से ठीक से सूखा नहीं तो उसमें फंगस, बदबू और बैक्टीरिया बनने लगते हैं।
  • वाइजर को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें
  • हेलमेट के वाइजर (ग्लास) को अलग करके साफ करें।
  • इसे गर्म पानी में हल्का सा गीला किए हुए माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। इससे धूल, उंगलियों के निशान और दाग आसानी से हट जाते हैं और ग्लास पर खरोंच भी नहीं पड़ती।
  • इसके बाद दूसरे साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से इसे अच्छी तरह सुखा लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय की चुस्की से सेहत की सुरक्षा तक, ये 5 गलतियां अदरक के फायदे कर देती हैं कम

हेलमेट के बाहरी हिस्से की सफाई

  • हेलमेट के बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए हल्का गीला माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें।
  • इससे हेलमेट पर जमी धूल और पसीने के निशान आसानी से साफ हो जाते हैं। इसके बाद सूखे कपड़े से हेलमेट को अच्छी तरह पोंछ लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप में काली हुई स्किन को साफ करने के लिए अपनाएं ये नए तरीके,मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

स्क्रू और छोटे हिस्सों की भी सफाई करें

  • अगर हेलमेट में कुछ रिमूवेबल पार्ट्स या स्क्रू हैं, तो उन्हें भी खोलकर साफ करें।
  • इन जगहों पर अक्सर धूल जमा हो जाती है, जिससे हेलमेट जल्दी गंदा लगने लगता है।

अंत में हेलमेट को दोबारा जोड़ें

  • जब हेलमेट के सभी हिस्से पूरी तरह सूख जाएं, तब उन्हें वापस सही तरीके से लगा दें।
  • साफ हेलमेट ना सिर्फ बदबू से बचाता है बल्कि स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है और बालों को नुकसान होने से बचाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।