धूप में काली हुई स्किन को साफ करने के लिए अपनाएं ये नए तरीके, अच्छा मिलेगा रिजल्ट new methods to clean sun tanned skin to get good results, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

धूप में काली हुई स्किन को साफ करने के लिए अपनाएं ये नए तरीके, अच्छा मिलेगा रिजल्ट

गर्मियों की धूप में सबसे ज्यादा दिक्कत टैनिंग की होती है। इसमें शरीर का जो हिस्सा कपड़ों से कवर होता है वह साफ रह जाता है और जो धूप की रौशनी में खुला रहता है वह काला दिखने लगता है। 

Mon, 9 March 2026 11:58 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
धूप में काली हुई स्किन को साफ करने के लिए अपनाएं ये नए तरीके, अच्छा मिलेगा रिजल्ट

गर्मियों में जिस स्किन प्रॉब्लम से महिलाएं और पुरुष परेशान होते हैं वह है धूप से हुई टैनिंग। धूप के संपर्क में आने पर शरीर मेलानिन नाम का पिगमेंट ज्यादा बनाने लगता है, जिसकी वजह से स्किन पर टैनिंग होने लगती है। वैसे तो ये आपकी स्किन का खुद को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का एक तरीका है। लेकिन इसकी वजह से स्किन की रंगत काली हो जाती है, जो दिखने में काफी खराब लगती है। इस तरह की स्किन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। यहां कुछ नए तरीके बता रहे हैं जो टैनिंग साफ करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप से बालों और स्किन को बचाने के लिए जानें केयरिंग टिप्स, कई समस्याएं होंगी कम

टैनिंग हटाने के नए तरीके

कोरियन इंस्पायर्ड राइस वॉटर वाला नुस्खा आपकी टैनिंग को साफ कर सकता है और स्किन को पहले की तरह चमका सकता है। इसके लिए आधे कप चावल को धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसमें थोड़ा एलोवेरा जूस मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके दिन में 2-3 बार चेहरे और हाथों पर स्प्रे करें। स्किन टैन हटाने के साथ ये मिस्ट धूप से झुलसी त्वचा को तुरंत ठंडक देता है।

ये तरीके भी आते हैं काम

नींबू और शहद-नींबू नेचुरल ब्लीच का काम करतै है और शहद त्वचा को नमी देता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर स्किन पर लगाएं और फिर रगड़ें। इसे लगाने के बाद धूप में न निकलें।

दही और बेसन- दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन और टैन हटाता है। इसमें बेसन मिलाकर अच्छे से स्किन पर लगाएं।

आलू का रस- आलू का रस आंखों के काले घेरे और चेहरे की टैनिंग कम करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे लगाने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और फिर रस निकालकर स्किन पर लगाएं।

एलोवेरा जेल- यह धूप से जली हुई त्वचा को शांत करता है और धीरे-धीरे रंगत साफ करता है। इसे रोजाना रात को लगाने से फायदा हो सकता है।

टमाटर का पल्प- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसका गूदा निकालें और फिर स्किन पर लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्राई स्किन को कहें अलविदा! अपनाएं 60 second रूल, जानें तीन स्टेप केयर रूटीन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।