सूखे और फ्रिजी बालों के लिए रोज नरिशिंग हेयर पैक की आसान रेसिपी Homemade Rose Hair Mask for Smooth and Healthy Hair, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

सूखे और फ्रिजी बालों के लिए रोज नरिशिंग हेयर पैक की आसान रेसिपी

अगर आपके बाल रूखे और फ्रिजी हो गए हैं, तो रोज नरिशिंग हेयर पैक एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। चावल, गुलाब की पंखुड़ियां और अलसी के जेल से बना यह पैक बालों को पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है।

Tue, 10 March 2026 04:40 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
सूखे और फ्रिजी बालों के लिए रोज नरिशिंग हेयर पैक की आसान रेसिपी

आजकल बालों का रूखा होना, फ्रिज और उलझना बहुत आम समस्या बन गई है। धूल, प्रदूषण, हीट स्टाइलिंग और केमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बाल धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से पोषण देना चाहते हैं, तो रोज नरिशिंग हेयर पैक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हेयर पैक पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से बनता है और बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। इस पैक में चावल, गुलाब की पंखुड़ियां, अलसी का जेल और शहद जैसी चीजें इस्तेमाल होती हैं जो बालों को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करती हैं।

रोज हेयर पैक के फायदे

  • सूखे और रूखे बालों को गहराई से पोषण देता है।
  • फ्रिज को कम करने में मदद करता है।
  • बालों को सुलझाना आसान बनाता है।
  • बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • स्कैल्प को शांत और ठंडक देता है।
  • इसकी खास बात यह है कि इसमें कोई केमिकल नहीं होता। इसलिए यह बच्चों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है और लगभग सभी हेयर टाइप के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेलमेट में जमा पसीना और गंदगी से बढ़ सकता है हेयर फॉल, ऐसे रखें इसे साफ

जरूरी सामग्री

इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए:

3–4 बड़े चम्मच पके हुए चावल

1 बड़ा चम्मच सूखी या ताजी गुलाब की पंखुड़ियां

थोड़ा सा गुलाब जल (ब्लेंड करने के लिए)

1 बड़ा चम्मच अलसी का जेल

1 छोटा चम्मच शहद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप में काली हुई स्किन को साफ करने के लिए अपनाएं ये नए तरीके,मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

हेयर पैक बनाने की विधि

  • सबसे पहले पके हुए चावल और गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सर में डालें।
  • अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालें और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए।
  • इसके बाद इस पेस्ट में अलसी का जेल और शहद मिलाएं।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक क्रीमी पेस्ट तैयार कर लें। आपका रोज नरिशिंग हेयर पैक तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप से बालों और स्किन को बचाने के लिए जानें केयरिंग टिप्स, कई समस्याएं होंगी कम

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने बालों को सुलझा लें।
  • अब इस हेयर पैक को स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं।
  • इसे करीब 30 से 40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
  • अच्छे परिणाम के लिए इस पैक को सप्ताह में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट: अगर आप बिना केमिकल के अपने बालों को पोषण देना चाहते हैं, तो रोज नरिशिंग हेयर पैक एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। यह बालों को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करता है लेकिन इस हेयर पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा ना रहे। इसके अलावा हमेशा ताजे और साफ सामग्री का ही इस्तेमाल करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।