Tips to help protect your hair and skin From Summer Sun धूप से बालों और स्किन को बचाने के लिए जानें केयरिंग टिप्स, कई समस्याएं होंगी कम
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलधूप से बालों और स्किन को बचाने के लिए जानें केयरिंग टिप्स, कई समस्याएं होंगी कम

धूप से बालों और स्किन को बचाने के लिए जानें केयरिंग टिप्स, कई समस्याएं होंगी कम

गर्मी की तेज धूप स्किन और बालों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इस धूप से स्किन और बालों को बचाए रखने के लिए आप कुछ केयरिंग टिप्स को अपनाएं। ये टिप्स कई समस्याओं से बचा सकती हैं। 

Avantika JainSun, 8 March 2026 08:44 PM
1/7

स्किन और बालों की केयर

गर्मी की तेज धूप में बालों और स्किन की केयर करना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप की वजह से स्किन और हेयर बुरी तरह से डैमेज हो जाती है। दरअसल, सूरज की अल्ट्रावॉयलेट यानी यूवी किरणें स्किन कैंसर, समय से पहले झुर्रियां और टैनिंग का कारण बनती हैं। वहीं पसीने के कारण सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सही केयर करना जरूरी है। यहां जानिए बालों और स्किन केयर के लिए टिप्स।

2/7

एक बार लगाना काफी नहीं सनस्क्रीन

बहुत से लोग सुबह तैयार होते समय ही सनस्क्रीन लगा लेते हैं और फिर पूरा दिन धूप में बेफिक्र होकर घूमते हैं लेकिन सिर्फ एक बार सनस्क्रीन लगाना काफी नहीं है। अगर आप तेज धूप में हैं तो इसे हर एक-दो घंटे बाद दोबारा लगाएं।

3/7

बालों वाली सनस्क्रीन

अच्छे बालों के लिए हेल्दी स्कैल्प का होना जरूरी है। इसके लिए अपने स्कैल्प पर स्कैल्प स्पेशल सनस्क्रीन लगाएं।

4/7

दो स्टेप में स्किन करें साफ

तेज धूप में दिन भर रहने के बाद पसीने, तेल और सनस्क्रीन को हटाने के लिए रात को सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें। चेहरे को पूरी तरह साफ करने के लिए डबल क्लिंजिंग प्रोसेस को अपनाएं।

5/7

शैम्पू से हेयर वॉश

गर्मी के मौसम में पसीने से स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है।ऐसे में हफ्ते में 3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल जरूर धोएं। ऐसा करने से रोमछिद्र साफ और खुले रहते हैं।

6/7

वाटर बेस्ट मॉइश्चराइजर

गर्मियों में मॉइश्चराइजर अवॉइड नहीं करने चाहिए बल्कि हैवी क्रीम की जगह जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर चुनें ताकि स्किन को सांस लेने में आसानी हो।

7/7

ड्राईनेस से बचाएगा कंडीशनर

केमिकल और हीट के अलावा भी धूप बालों को रूखा बनाती है। इसलिए बालों की लंबाई पर कंडीशनर जरूर लगाएं, लेकिन इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें।