कुछ गर्ल्स हमेशा अच्छा स्मेल क्यों करती हैं? 4 फेमिनिन सीक्रेट्स जो आप नहीं जानतीं! 4 Feminine Secrets to Smell Amazing all day Summers special, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

कुछ गर्ल्स हमेशा अच्छा स्मेल क्यों करती हैं? 4 फेमिनिन सीक्रेट्स जो आप नहीं जानतीं!

Feminine Secrets to Smell Amazing: परफ्यूम के अलावा भी कुछ छोटे-छोटे सीक्रेट्स हैं जो आपको दिन भर फ्रेश और अच्छा स्मेल कराते हैं। इनपर उतनी बात नहीं होती, लेकिन ये बेसिक हाइजीन का ही हिस्सा हैं।

Fri, 13 March 2026 02:45 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कुछ गर्ल्स हमेशा अच्छा स्मेल क्यों करती हैं? 4 फेमिनिन सीक्रेट्स जो आप नहीं जानतीं!

आप कैसे कपड़े पहनती हैं, खुद को कैसे प्रेजेंट करती हैं सिर्फ यही आपको अट्रैक्टिव नहीं बनाता। बल्कि आपकी स्मेल भी इसमें बड़ा अहम रोल प्ले करती है। खुद ही सोचकर देखिए कि कोई भी इंसान बेशक कितने महंगे कपड़ों में बैठा हो, अगर उसमें से बदबू आ रही है तो जाहिर है आप उसके आसपास बैठना पसंद नहीं करेंगी। अच्छी स्मेल ना सिर्फ अट्रैक्टिव होती है, बल्कि आपको खुद भी कॉन्फिडेंट महसूस कराती है। इसके लिए परफ्यूम के अलावा भी कुछ छोटे-छोटे सीक्रेट्स हैं जो आपको दिन भर फ्रेश और अच्छा स्मेल कराते हैं। इनपर उतनी बात नहीं होती, लेकिन ये बेसिक हाइजीन का ही हिस्सा हैं। अब तो वैसे भी गर्मियां शुरू हो गई हैं, इन दिनों तो अच्छा स्मेल करना वैसे भी एक चैलेंज होता है। ऐसे में ये फेमिनिन सीक्रेट्स आपको जरूर जान लेने चाहिए ताकि आप हमेशा अट्रैक्टिव स्मेल करें।

अपना एक सिग्नेचर परफ्यूम सिलेक्ट करें

अगर हर बाद आप कोई भी रैंडम परफ्यूम चुन लेती हैं, तो ये आदत बदलने की जरूरत है। आपको अपने लिए एक सिग्नेचर परफ्यूम सिलेक्ट करना चाहिए, जिसे आप ज्यादातर मौकों पर वियर करें। ये आपकी अपनी स्मेल लगना चाहिए। एक सिग्नेचर परफ्यूम होगा तो वो खुशबू आप से ही जुड़ जाएगी। फिर किसी से मिलेंगी तो वो आपकी खुशबू को ही नोटिस करेगा। और हां, आपका सिग्नेचर परफ्यूम काफी माइल्ड और लाइट होना चाहिए जो आपकी नेचुरल स्मेल लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद पर हाथों में उतर आएगा चांद, यहां देखें सिंपल और खूबसूरत मेंहदी डिजाइन!

डेंटल हाइजीन बड़ा अहम हिस्सा है

सिर्फ परफ्यूम लगाने से बात नहीं बनती। अगर मुंह खोलते ही बदबू आती है, तो जाहिर है आपका सारा इंप्रेशन मिट्टी में मिल जाएगा। इसलिए डेंटल हाइजीन को प्रायोरिटी दें। दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। इलेक्ट्रिक टूथब्रश काफी अच्छे से दांतों को क्लीन करता है, आप चाहें तो ले सकती हैं। इसके अलावा जीभ को साफ करने के लिए टंग क्लीनर जरूर यूज करने और दांतों को फ्लॉस भी करती रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर पर बनाएं रोज हेयर पैक, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

कपड़ों पर फैब्रिक कंडीशनर इस्तेमाल करें

अच्छा स्मेल करने के लिए जरूरी है कि आपके कपड़े भी फ्रेश और खुशबूदार रहें। इसके लिए सबसे सिंपल काम आप कर सकती हैं, फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करना। इससे आपके कपड़े सॉफ्ट भी हो जाते हैं और उनमें इतनी अच्छी खुशबू आती है कि कई बार आप बिना परफ्यूम के भी अच्छा स्मेल कर सकती हैं। गर्मियों में ये टिप आपको दिन भर फ्रेश और अच्छा स्मेल कराने में काफी हेल्प करेगी।

परफ्यूम वाले हेयर सीरम इस्तेमाल करें

बालों में पसीना काफी जल्दी आता है, खासतौर से समर्स में। ऐसे में हेयर अजीब सा स्मेल करने लगते हैं। अब इन्हें रोज-रोज धोना पॉसिबल भी नहीं है और जरूरी भी नहीं है। बेस्ट रहेगा कि आप परफ्यूम वाले हेयर सीरम इस्तेमाल करें। ये बालों को सॉफ्ट और मैनेजेबल भी रखेंगे और खुशबू भी काफी अच्छी आएगी। यकीन मानिए अगर आपके बाल अच्छा स्मेल करते हैं तो ओवरऑल स्मेल भी काफी अट्रैक्टिव हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपन पोर्स के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं? जानें सही तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।