Eid 2026 Mehndi: ईद पर हाथों में उतर आएगा चांद, यहां देखें सिंपल और खूबसूरत मेंहदी डिजाइन!
Eid 2026 Mehndi Designs: अभी तक डिसाइड नहीं किया है कि ईद पर कैसी मेंहदी लगाने वाली हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी डिजाइन ले कर आए हैं। मिनिमल से ले कर फुल हैंड मेंहदी तक के ये डिजाइन बेहद ही खूबसूरत लगेंगे।

ईद आने वाली है और अब तक अपने अपने आउटफिट, ज्वैलरी और मेकअप से जुड़ी मोटी-मोटी तैयारियां शुरू कर दी होंगी। इन सभी के अलावा ईद पर मेंहदी लगाने का भी रिवाज है। घर की लड़कियां और महिलाएं जब तक हाथों में हीना ना सजा लें, त्यौहार वाली वाइब ही कहां आती है। खैर, ये बिल्कुल सही मौका है अपने लिए एक परफेक्ट मेहंदी डिजाइन खोजने का। अभी तक डिसाइड नहीं किया है कि ईद पर कैसी मेंहदी लगाने वाली हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी डिजाइन ले कर आए हैं। मिनिमल से ले कर फुल हैंड मेंहदी तक के ये डिजाइन बेहद ही खूबसूरत लगेंगे। सभी इतने सिंपल डिजाइन हैं कि थोड़ी बहुत मेंहदी लगाना जानती हैं, तो इन्हें आराम से बना लेंगी।
खूबसूरत मिनिमल चांद डिजाइन

मिनिमल मेंहदी लुक आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये देखने में जितने सुंदर लगते हैं, बनाने में उतने ही सिंपल भी होते हैं। ऐसे में ईद पर आप ये वाला पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। इसमें चाँद का बहुत ही सुंदर पैटर्न है और उंगलियों पर बना डिजाइन भी बेहद ही प्यारा है। रचने के बाद तो ये बहुत ही बढ़िया है।
मंडला मेंहदी डिजाइन लगेगा सुंदर

ईद के खास मौके पर आप मेंहदी का ये मंडला डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी बनाने में काफी सिंपल होता है और देखने में काफी प्यारा लगता है। मेंहदी लगाना नहीं भी जानती हैं तो इस तरह के पैटर्न आसानी से बना सकती हैं। बस बीच में कोई सिक्का या ढक्कन रखकर गोला बना और उसके चारों तरह और उंगलियों पर सुंदर बूटियां बना लें।
ट्रेंडी बारीक मेहंदी डिजाइन

बारीक मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में चल रहा है। इसमें मेंहदी से बेहद ही बारीक और डीटेल्ड डिजाइन बनाया जाता है। ये बहुत ही यूनिक और मॉडर्न पैटर्न लगता है। अगर आप ज्यादा भरवां मेहंदी पसंद नहीं करती हैं, तो इस ईद ये डिजाइन कर सकती हैं।
मिनिमल लोटस डिजाइन मेंहदी

अगर आप मिनिमल मेंहदी पसंद करती हैं तो ये एक डिजाइन भी काफी प्यारा लगेगा। बनाने में बेहद ही सिंपल है लेकिन रचने के बाद इतना क्लासी और सुंदर लगता है कि हर कोई आपके हाथों की तारीफ करता रह जाएगा।
फुल हैंड मेंहदी डिजाइन

अगर आपको फुल हैंड मेंहदी पसंद है लेकिन बहुत ज्यादा मुश्किल डिजाइन नहीं चाहिए तो ये वाला पैटर्न बेस्ट रहेगा। ये लगाने में भी सिंपल है और आपका पूरा हाथ भरने के बाद भी पैटर्न मॉडर्न ही लगेगा। रचने के बाद इतना खूबसूरत लुक आने वाला है कि हर कोई पूछेगा मेंहदी कहां से लगवाई है।
ईद के चांद वाली स्पेशल मेहंदी

ईद स्पेशल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये पैटर्न भी एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें चाँद, गुलाब और जालीदार पैटर्न इतना सुंदर तरीके से बना हुआ है कि देखने में बेहद ही प्यारा लगेगा। बेस्ट बात है कि लगाने में ही ये आसान है।
सिंपल लेकिन खूबसूरत पैटर्न

ईद के मौके पर लगाने के लिए मेंहदी का ये पैटर्न भी एकदम परफेक्ट रहेगा। बहुत सिंपल है लेकिन रचने के बाद इसमें रंग भी अच्छा आता है और ये देखने में भी बहुत ही ज्यादा प्यारा लगता है।
(All Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन