फटे मोजों को फेंकने की गलती न करें! इन 5 रियूज के तरीकों से बचाएं अपने हजारों रुपये amazing cleaning and household smart hacks to reuse old torn socks at home to save money, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

फटे मोजों को फेंकने की गलती न करें! इन 5 रियूज के तरीकों से बचाएं अपने हजारों रुपये

Ways To Reuse Old Socks : 'बेकार' पड़े मोजे असल में आपके घर के सबसे स्मार्ट 'मल्टी-टास्किंग टूल्स' साबित हो सकते हैं? जी हां, सफाई की मुश्किल जंग हो या नाजुक चीजों की हिफाजत, फटे मोजे उन जगहों पर भी कमाल कर दिखाते हैं जहां महंगे गैजेट्स पहुंचने में फेल हो जाते हैं।

Thu, 19 Feb 2026 01:05 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
फटे मोजों को फेंकने की गलती न करें! इन 5 रियूज के तरीकों से बचाएं अपने हजारों रुपये

आपके पसंदीदा मोजे फट गए हैं या उनकी इलास्टिक ढीली हो गई, तो लोग अक्सर उन्हें कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये 'बेकार' पड़े मोजे असल में आपके घर के सबसे स्मार्ट 'मल्टी-टास्किंग टूल्स' साबित हो सकते हैं? जी हां, सफाई की मुश्किल जंग हो या नाजुक चीजों की हिफाजत, फटे मोजे उन जगहों पर भी कमाल कर दिखाते हैं जहां महंगे गैजेट्स पहुंचने में फेल हो जाते हैं। तो अगली बार छेद वाले मोजे को फेंकने से पहले अपने घर के कई मुश्किल कामों को चुटकियों में निपटाने के साथ अपने हजारों रुपये बचाने के लिए अपनाएं फटे मोजों के ये आसान क्लिनिंग हैक्स।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे फेशियल को कहें अलविदा ! घर पर संतरे के छिलके से बनाएं 'प्योर ग्लो' सोप

पुराने मोजों को 'सुपर यूजफुल' बनाने के 5 स्मार्ट तरीके

1. खिड़की की जाली और ब्लाइंड्स की सफाई

खिड़की की पतली जालियों या लकड़ी के ब्लाइंड्स को साफ करना सिरदर्द होता है। लेकिन आपकी यह मुश्किल मिनटों में दूर करने के लिए आप पुराने मोजों का यूज कर सकते हैं। बस पुराने मोजे को दस्ताने की तरह अपने हाथ पर पहनें। उंगलियों की मदद से कोनों और बारीक जगहों की धूल एक ही बार में साफ हो जाएगी। गीली गंदगी के लिए मोजे को हल्का भिगो लें। यह किसी भी महंगे डस्टर से बेहतर काम करता है।

2. कांच के बर्तनों का 'सुरक्षा कवच'

जब हम कांच के गिलास या बोतलों को अलमारी में एक साथ रखते हैं, तो उनके टकराकर टूटने या स्क्रैच पड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए अपनी कीमती कांच की बोतलों या गिलासों पर पुराने साफ मोजे चढ़ा दें। यह एक 'शॉक एब्जॉर्बर' की तरह काम करेगा, जिससे शिफ्टिंग के दौरान या अलमारी में रखते वक्त बर्तन पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तों की एक्सपायरी डेट या नई शुरुआत? युवाओं को क्यों पसंद आ रहा है सनसेट क्लॉज

3. फर्श का डस्टर

बाजार में मिलने वाले रेडीमेड फ्लोर क्लीनर पैड्स काफी महंगे आते हैं। ऐसे में पोछे वाले वाइपर के सिरों पर एक मोटा पुराना मोजा चढ़ा दें। इसकी बनावट धूल और बालों को चुंबक की तरह पकड़ लेती है। काम खत्म होने के बाद इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल करें।

4. जूतों को रखें 'शोरूम' जैसा नया

चमड़े के जूते या नाजुक सैंडल खुले में रखने पर धूल खाकर पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में जूतों को पॉलिश करने के बाद उन्हें पुराने बड़े मोजों के अंदर डालकर रखें। इससे न तो उन पर धूल जमेगी और न ही उनमें नमी आएगी। साथ ही, मोजे का सॉफ्ट कपड़ा जूतों की चमक को लंबे समय तक बरकरार रखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदबूदार और कड़े तौलियों से चाहिए छुटकारा? तो भूलकर भी ना करें ये 7 गलतियां

5. फर्नीचर की टांगों के लिए 'साइलेंसर'

कुर्सी या मेज को खिसकाने पर होने वाली 'चरमराहट' और फर्श पर पड़ने वाले निशानों से हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में भारी फर्नीचर या कुर्सियों के पायों के नीचे पुराने छोटे मोजे पहना दें। अब आप बिना किसी शोर या स्क्रैच के फर्नीचर को कहीं भी सरका सकते हैं।

अच्छा टिप- अगर मोजा बहुत ज्यादा फटा हुआ है, तो उसे फेंकने की जगह उसे छोटे टुकड़ों में काटकर 'नेल पॉलिश रिमूवर पैड' या 'पेंट ब्रश क्लीनर' की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।