महंगे फेशियल को कहें अलविदा ! घर पर संतरे के छिलके से बनाएं 'प्योर ग्लो' सोप
Orange Peel Natural Herbal Soap DIY : इस नेचुरल साबुन को बनाना इतना आसान है कि एक बार इसे इस्तेमाल करने के बाद, आप बाजार के महंगे ब्रैंड्स को हमेशा के लिए भूल जाएंगे।

Tips To Make Orange Peel Soap : चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो चाहिए, पर केमिकल्स के डर से पीछे हट जाते हैं तो अब अपनी स्किन की कमान खुद अपने हाथों में लीजिए! कल्पना कीजिए एक ऐसे साबुन की, जिसे आपने खुद अपने किचन में तैयार किया हो, जिसमें न कोई सिंथेटिक परफ्यूम है, न ही स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले आर्टिफिशियल रंग और सल्फेट्स। बस है धूप जैसी सुनहरी रंगत, ताजे संतरे की भिनी-भिनी खुशबू और विटामिन-C का वो जादुई स्पर्श जो आपकी थकी हुई त्वचा में एक बार फिर से नई जान फूंक देगा। इस नेचुरल साबुन को बनाना इतना आसान है कि एक बार इसे इस्तेमाल करने के बाद, आप बाजार के महंगे ब्रैंड्स को हमेशा के लिए भूल जाएंगे।
संतरे के छिलके से बनाएं ऑरेंज सोप
संतरे के छिलके से साबुन बनाने के लिए सामग्री
-5 संतरे के फ्रेश छिलके (विटामिन सी का भंडार)
-500 ग्राम ग्लिसरीन (स्किन की सॉफ्टनेस बनाए रखने के लिए)
-सिलिकॉन मोल्ड (साबुन को मनचाहा आकार देने के लिए)
-साबुन तैयार करने के लिए मिक्सर, छलनी और एक डबल बॉयलर
संतरे के छिलके से साबुन बनाने का आसान तरीका (Step-by-Step Guide)
संतरे के छिलके से साबुन बनाने के लिए सबसे पहले ऑरेंज जेस्ट बनाने की तैयारी कर लें। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को बारीक काटकर थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट को छलनी से छानकर इसका अर्क निकालकर अलग कर लें। यह अर्क आपकी त्वचा के एक्सफोलिएशन में मदद करेगा। अब साबुन को तैयार करने के लिए उसका बेस तैयार करें। इसके लिए ग्लिसरीन सोप बेस को छोटे टुकड़ों में काटकर 'डबल बॉयलर' विधि (गर्म पानी के ऊपर बर्तन रखकर) से पिघलाएं। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि बेस को सीधी आंच से बचाएं ताकि बेस की गुणवत्ता बनी रहे।
शेप दें और सजाएं- जब बेस पूरी तरह तरल में बदल जाए, तो इसमें फ्रेश ऑरेंज अर्क मिलाकर एक मिनट तक धीरे-धीरे चलाएं ताकि संतरे के गुण सोप बेस में अच्छी तरह मिल जाएं। अब तैयार मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड में डालकर कमरे के तापमान पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आपका खुशबूदार होममेड 'विटामिन सी' रिच ऑरेंज साबुन बनकर तैयार है।
संतरे के छिलके से बने साबुन को लगाने के फायदे
नेचुरल एक्सफोलिएटर- संतरे के बारीक कण डेड स्किन को हटाकर चेहरे पर कुदरती चमक लाते हैं।
नमी का खजाना- ग्लिसरीन आपकी स्किन को ड्राई नहीं होने देती, जिससे चेहरा हमेशा सॉफ्ट बना रहता है।
स्पा जैसा अहसास- साबुन की फ्रेश खुशबू सुबह के नहाने को एक रिलैक्सिंग और अरोमाथेरेपी जैसा अनुभव बना देती है।
डिस्क्लेमर- हालांकि यह साबुन पूरी तरह से प्राकृतिक है, फिर भी हर किसी की स्किन अलग होती है। इसलिए, इसे पूरे चेहरे या शरीर पर इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथ के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट (Patch Test) ज़रूर कर लें। अपनी त्वचा की सुरक्षा आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन