7 worse mistakes make your towel hard and stinky avoid mistakes while washing towels dhote samay na kare yeh galtiyan बदबूदार और कड़े तौलियों से चाहिए छुटकारा? तो इन 7 गलतियों को दोहराने से बचें
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबदबूदार और कड़े तौलियों से चाहिए छुटकारा? तो इन 7 गलतियों को दोहराने से बचें

बदबूदार और कड़े तौलियों से चाहिए छुटकारा? तो इन 7 गलतियों को दोहराने से बचें

ज्यादातर लोग अकसर तौलिये को बाकी कपड़ों की तरह धोने के लिए वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करते समय की गई कुछ छोटी-छोटी चूक आपके तौलिए की सॉफ्टनेस छीनकर उसे बदबूदार बना देती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में-

Manju MamgainMon, 16 Feb 2026 11:46 PM
1/8

तौलिया धोते समय ना करें ये गलतियां

क्या आप जानते हैं कि जिस तौलिये को आप रोजाना सुबह चेहरा और गीला बदन पोंछने के लिए यूज करते हैं, उसे धोते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां आपके चेहरे पर झुर्रियों और रैशेज का कारण बनने के अलावा गंदे तौलिए से आने वाली गंदी बदबू आपका पूरा दिन खराब करने का कारण भी बन सकती है। ज्यादातर लोग अकसर तौलिये को बाकी कपड़ों की तरह धोने के लिए वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करते समय की गई कुछ छोटी-छोटी चूक आपके तौलिए की सॉफ्टनेस छीनकर उसे बदबूदार बना देती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में

2/8

बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल

बहुत ज्यादा गर्म पानी कपड़े को कमजोर कर सकता है, लेकिन ठंडे पानी में डिटर्जेंट के अवशेष अच्छे से नहीं निकलते। ऐसे में तौलिया धोने के लिए हमेशा पानी को मीडियम गर्म करके इस्तेमाल करें। ऐसा खासतौर पर सफेद या गंदे तौलियों को धोने के लिए करें।

3/8

वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करना

एक साथ ढेर सारे तौलिये मशीन में डालकर धोने से तौलिये पानी सोखकर भारी हो जाते हैं। अगर मशीन भरी होगी, तो उन्हें घूमने और ठीक से साफ होने की जगह नहीं मिलेगी, जिससे डिटर्जेंट और गंदगी तौलिये में ही लगी रह जाएगी।

4/8

गीले तौलियों को मशीन में छोड़ देना

तौलिया धोने के बाद यह गलती अकसर कई लोग करते हैं। कई बार समय की कमी या फिर आलस के चलते लोग तौलिया धोने के बाद उन्हें तुरंत मशीन से बाहर नहीं निकालते। नतीजतन, नम वातावरण में फफूंद (Mildew) और बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जिससे तौलिये से अजीब सी गंध आने लगती है जो सूखने के बाद भी नहीं जाती।

5/8

सिरके से तौलिया कैसे धोएं

रिंस साइकिल में एक कप सफेद सिरका डालें। इस टिप को फॉलो करने से तौलिए की बदबू, बैक्टीरिया और साबुन की परत हटती है।

6/8

हाथ से तौलिया कैसे धोएं

गुनगुने पानी में डिटर्जेंट मिलाकर तौलिये को 15 से 20 मिनट तक भिगोकर छोड़ दें। तय समय बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए 2 से 3 बार तौलिए को साफ पानी से धोकर धूप में सुखाएं।

7/8

बहुत ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना

ज्यादा डिटर्जेंट तौलिये के रेशों में जमा हो जाता है, जिससे तौलिया कड़ा और खुरदरा हो जाता है। पानी से अच्छे से न निकल पाने पर यह समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको चाहिए कि तौलिया धोने के लिए कम मात्रा में डिटर्जेंट डालें।

8/8

तौलिये मुलायम कैसे रखें

तौलिया मुलायम रखने का सबसे आसान फॉर्मूला है, कम डिटर्जेंट, सिरका रिंस, सही तापमान और खुली धूप में तौलिया सुखाना।