क्या रिश्तों की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानें युवाओं को क्यों पसंद आ रहा है ‘सनसेट क्लॉज’
What Is Sunset Clause : जब दो लोग प्यार की तलाश में मिलते हैं, तो अक्सर 'शायद कल सब ठीक हो जाएगा' वाली धुंध में महीनों या सालों बर्बाद कर देते हैं। सनसेट क्लॉज इसी धुंध को साफ करने वाली वो रोशनी है, जो आपको जीवन भर साथ चलने का या फिर बिना किसी कड़वाहट के अलग होने के लिए एक तय वक्त देती है।

लाइफ में एक सच्चे प्यार करने वाले साथी की तलाश हर किसी को होती है। जिसे पाने के लिए लोग अकसर डेटिंग से लेकर पूछताछ जैसे कई तरीके भी अपनाते हैं। घोस्टिंग और सिचुएशनशिप के दौर में युवाओं के बीच अब एक नया ट्रेंड काफी फेमस हो रहा है, जिसे लोग 'सनसेट क्लॉज' के नाम से जानते हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवा मानते हैं कि यह रिश्ते में एक समझदारी भरा ठहराव है, जो भावनाओं के साथ-साथ आपके कीमती वक्त की भी कद्र करता है।यह सुनने में भले ही थोड़ा कड़वा या प्रैक्टिकल लगे, लेकिन असल में यह आपकी मानसिक शांति और कीमती वक्त को बचाने का एक समझदारी भरा जरिया है। जब दो लोग प्यार की तलाश में मिलते हैं, तो अक्सर 'शायद कल सब ठीक हो जाएगा' वाली धुंध में महीनों या सालों बर्बाद कर देते हैं। सनसेट क्लॉज इसी धुंध को साफ करने वाली वो रोशनी है, जो आपको जीवन भर साथ चलने का या फिर बिना किसी कड़वाहट के अपनी राहें जुदा करने के लिए एक तय वक्त देती है। यह कोई कड़ा कानून नहीं, बल्कि एक ऐसा इमोशनल एग्रीमेंट है जो रिश्ते को अनिश्चितता के अंधेरे से निकालकर स्पष्टता की रोशनी में लाता है।
क्या है 'सनसेट क्लॉज' ?
डेटिंग की दुनिया में सनसेट क्लॉज का मतलब है कि आप खुद से या अपने पार्टनर से यह तय करते हैं कि आप दोनों अगले 3 या 6 महीने तक इस रिश्ते को पूरे मन से निभाएंगे। अगर इस दौरान कपल को यह महसूस हो कि वो दोनों एक दूसरे का साथ चाहते हैं तो साथ रहेंगे, वर्ना बिना किसी कड़वाहट के अलग हो जाएंगे।
क्यों है जरूरी 'सनसेट क्लॉज' ?
अनिश्चितता को खत्म करना: कई बार लोग 'सिचुएशनशिप' (Situationship) में फंस जाते हैं, जहां व्यक्ति को समझ नहीं आता कि रिश्ता कहां जा रहा है। सनसेट क्लॉज़ इस उलझन को खत्म करता है।
समय की बचत- अगर दो लोगों को लगता है कुछ समय साथ गुजारने के बाद भी उनके विचार आपस में नहीं मिल रहे हैं तो सालों उस रिश्ते में बर्बाद करने की जगह वो कुछ महीनों में ही स्पष्टता पा लेते हैं।
इमोशनल तैयारी- एक निश्चित समय के बाद आपको एक बड़ा फैसला लेना है। यह ट्रेंड आपको उस फैसले के लिए मानसिक रूप से तैयार रखता है। दोनों पार्टनर इस तरह के रिश्ते में अपनी जरूरतों को लेकर खुलकर बात करते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें झगड़े या धोखे के कारण नहीं, बल्कि पहले से तय शर्त के कारण ब्रेकअप होता है। इससे दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान बना रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन