दादी का सीक्रेट: जली हुई प्रेस को 1 मिनट में साफ करना सीख लें, बच जाएंगे हजारों रूपए! Cleaning Hacks 3 Simple and Effective Tips to clean Burnt Iron Plate at home, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

दादी का सीक्रेट: जली हुई प्रेस को 1 मिनट में साफ करना सीख लें, बच जाएंगे हजारों रूपए!

Cleaning Hacks: कई बार प्रेस की प्लेट जल जाती है। इसे न सिर्फ प्रेस जल्दी खराब होने का डर रहता है, बल्कि ये दूसरे कपड़ों को भी खराब कर देती है। ऐसे में आप ये 3 सिंपल ट्रिक आपके हजारों रूपए बचा सकती हैं।

Tue, 21 April 2026 07:42 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दादी का सीक्रेट: जली हुई प्रेस को 1 मिनट में साफ करना सीख लें, बच जाएंगे हजारों रूपए!

घर पर ही कपड़ों को प्रेस करना काफी पैसे बचा देता है। खैर, अगर आप भी लंबे समय से घर पर ही कपड़े इस्त्री कर रहे हैं, तो एक प्रॉब्लम आपने जरूर फेस की होगी। वो है इसकी सोल प्लेट यानी सतह का काला पड़ जाना। ऐसा कपड़े जलने की वजह से हो जाता है, जिसके काले दाग प्रेस पर लगे रह जाते हैं। ये हटते नहीं और बाकी दूसरे कपड़ों को भी खराब कर देते हैं। कुल मिलाकर कहें तो जली हुई प्रेस इस्तेमाल करने से दूसरे कपड़ों को भी नुकसान होता है और महंगी प्रेस भी जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए अगर आपकी प्रेस पर भी काला दाग लग गया है, तो इसे साफ करने का तरीका आपको जरूर जान लेना चाहिए। बहुत छोटे-छोटे से नुस्खे हैं, जो आपकी प्रेस को दोबारा बिल्कुल नया जैसा कर देंगे। आइए जानते हैं।

नमक से साफ हो जाएंगे प्रेस के जले हुए दाग

ये नमक वाला नुस्खा सबसे सिंपल और इफेक्टिव है। इसके लिए आपको बस सबसे पहले किसी भी लकड़ी के बर्तन या सतह पर ढेर सारा नमक छिड़क देना है। आप चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब प्रेस को थोड़ा सा गर्म होने दें, फिर बंद कर दें। इसी गर्म प्रेस को आपको नमक के ऊपर चलाना है, दो से तीन मिनट अच्छी तरह से हल्का जोर लगाकर चलाएं। अब किसी साफ कपड़े की मदद से प्रेस की सतह को क्लीन कर लें। आप देखेंगे कि ये बिल्कुल नए जैसी चमक उठी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी नहीं निकलेगा कॉटन के सूट-बेडशीट का रंग, धोबी की बताई ये 1 ट्रिक नोट कर लें

टूथपेस्ट से साफ करें जिद्दी काले निशान

प्रेस बहुत ज्यादा जल गई है तो ये टूथपेस्ट वाला नुस्खा भी आप ट्राई कर सकते हैं। कितने भी जिद्दी निशान हों, इससे साफ हो जाते हैं। इसके लिए कोई भी टूथपेस्ट लें और उसे प्रेस के जाली हुई साथ पर अच्छे से अप्लाई कर दें। अब आपको प्रेस को ऑन कर लेना है और थोड़ी देर गर्म होने देना है। गर्म होते ही टूथपेस्ट पिघलने लगेगा तभी आपको प्रेस बंद कर देनी है। अब कोई भी बेकार कपड़ा लें और रगड़ रगड़कर प्रेस को क्लीन कर लें, ये बिल्कुल चमक उठेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंघे में मैल-गंदगी भर गई है? साफ करने की ये 4 ट्रिक देखें, मिनटों में चमक उठेगा!

टिप: कई बार प्रेस ज्यादा जल जाती है। ऐसे में एक बार साफ करने के बाद भी कुछ निशान रह जाते हैं। आपको सेम तरीके से प्रेस को दोबारा साफ कर लेना है, दो बार में ये पूरी तरह क्लीन हो जाती है।

बेकिंग सोडा से क्लीन करें प्रेस

आपको रसोई में रखा बेकिंग सोडा भी आपकी जाली हुई काली प्रेस को बिल्कुल नए जैसा बना सकता है। इसके लिए प्रेस को सबसे पहले गर्म कर लें। अब एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालकर एक घोल बना लें। इस पेस्ट को प्रेस की प्लेट पर अप्लाई करें, जहां जहां जले हुए दाग हैं। अब एक हल्के गीले कपड़े से रगड़ते हुए प्रेस को साफ कर लें, सारे दाग हट जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्राई क्लीन के ₹1000 रुपए बचेंगे! गंदे से गंदा सोफा साफ करने का ये तरीका सीख लें

(Image Credit- @Gaurika Kitchen_ You Tube)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।