कान के बड़े छेद को बिना सर्जरी-टांके के छोटा करें, 10 सेकेंड वाली ये ट्रिक नोट कर लें Shrink Big Ear Piercing Holes Without Surgery Try This 10-Second Trick, फैशन - Hindustan
More

कान के बड़े छेद को बिना सर्जरी-टांके के छोटा करें, 10 सेकेंड वाली ये ट्रिक नोट कर लें

ज्यादा भारी ईयरिंग्स पहनने से कान के छेद धीरे-धीरे काफी बड़े हो जाते हैं। कई बार तो इस छेद में पूरा चीरा लग जाता है, जिसके बाद सर्जरी या टांके की एक ऑप्शन बचता है। आपके कानों का भी यही हाल हो गया है, तो ये 1 ट्रिक आपके बड़े काम आ सकती है।

Wed, 22 April 2026 05:37 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कान के बड़े छेद को बिना सर्जरी-टांके के छोटा करें, 10 सेकेंड वाली ये ट्रिक नोट कर लें

हेवी ईयरिंग्स पहनना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन इनके साथ एक बड़ी प्रॉब्लम आती है। आपने नोटिस किया होगा कि ज्यादा भारी ईयरिंग्स पहनने से कान के छेद धीरे-धीरे काफी बड़े हो जाते हैं। शुरू में तो ये सिर्फ हल्का सा खिंचाव लगता है लेकिन धीरे-धीरे ये छेद इतना बड़ा हो जाता है, ईयरिंग्स पहनने में भी डर लगता है। कई बार तो इस छेद में पूरा चीरा लग जाता है, जिसके बाद सर्जरी या टांके की एक ऑप्शन बचता है। अगर हेवी ईयरिंग्स पहनकर आपके कानों का भी यही हाल हो गया है, तो टेंशन की बात नहीं है। कुछ छोटी-छोटी टिप्स फॉलो कर के आप इन्हें ठीक कर सकती हैं। अब बड़े होल्स को छोटा करना तो पॉसिबल नहीं है, लेकिन हां, ईयरिंग्स पहनते समय कुछ बातें फॉलो करेंगी तो आराम से भारी ईयरिंग्स पहन पाएंगी।

ईयरिंग्स पहनते हुए सर्जिकल टेप का इस्तेमाल करें

अगर आपके कानों के छेद काफी ज्यादा बड़े हो गए हैं तो सर्जिकल टेप का इस्तेमाल करना एक सिंपल और इफेक्टिव तरीका हो सकता है। बस जब भी ईयरिंग्स पहनें कान के पीछे की तरफ छोटा सा सर्जिकल टेप का टुकड़ा चिपका दें। आप इसकी जगह बैंडेज भी यूज कर सकती हैं और आजकल तो मार्केट में अलग से ईयरलोब टेप भी आने लगी है, जिसे कान के पीछे आराम से स्टिक किया जा सकता है। टेप लगाकर ईयरिंग्स पहनेंगी तो वजन सीधे छेद पर नहीं पड़ेगा, जिससे ईयरिंग्स लटकेंगी भी नहीं और छेद भी ज्यादा नहीं फैलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹100 में बनाकर रख लें रीठा-आंवला-शिकाकाई शैंपू, पूरे 1 साल तक नहीं होगा खराब!

टिप: अगर आपके कान का छेद कुछ ज्यादा ही लटक गया है तो आप थोड़ी सी टेप आगे की तरफ भी लगा सकती हैं। इससे और ज्यादा सपोर्ट मिलेगा और छेद बिल्कुल भी बड़ा नहीं होगा।

ऐसे करें अपने कानों की केयर

कान के छेद ज्यादा बड़े तभी होते हैं, जब आप रेगुलर बेसिस पर हेवी ईयरिंग्स पहनती हैं। इसलिए कोशिश करें कि डेली वियर के हल्के ईयरिंग्स पहनें। कहीं आने-जाने के लिए भारी झुमके पहनने भी हैं तो सपोर्ट चेन और ट्रांसपेरेंट ईयरलोब सपोर्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे रात में आपको किसी भी हाल में भारी ईयरिंग्स पहनकर नहीं सोना है, इससे छेद पर काफी इंपैक्ट पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूट सिलवाने से पहले देख लें बाजू के 7 फैंसी डिजाइन, आजकल खूब ट्रेंड में हैं!

रेगुलर मसाज जरूरी है

किसी-किसी के कानों की स्किन काफी ज्यादा सेंसेटिव होती है। इसलिए भी छेद काफी जल्दी बड़े हो जाते हैं। ऐसे में आपको रोजाना कोकोनट ऑयल या ऑलिव ऑयल से ईयर लोब की मसाज करनी चाहिए। तेल में विटामिन ई की कैप्सूल भी मिला लेंगी तो काफी फायदा होगा। रोजाना रात में सोने से पहले ये काम करें। साथ ही कान की सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3-4 ग्राम गोल्ड में बनवाएं डेली वियर के लिए ये ईयरिंग्स, सूट-साड़ी संग जंचेंगे!

(Image Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।