youth crushed with stone and killed in ranchi रांची में खौफनाक मर्डर!युवक का सिर पत्थर से कूंचकर मार डाला; क्यों हुआ था विवाद, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

रांची में खौफनाक मर्डर!युवक का सिर पत्थर से कूंचकर मार डाला; क्यों हुआ था विवाद

झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 साल के आसिफ अंसारी के रूप में हुई है। आसिफ कांटाटोली रजा कॉलोनी का रहने वाला था और वो कांटाटोली बस स्टैंड में बस एजेंट था।

Fri, 20 Feb 2026 07:09 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
रांची में खौफनाक मर्डर!युवक का सिर पत्थर से कूंचकर मार डाला; क्यों हुआ था विवाद

झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 साल के आसिफ अंसारी के रूप में हुई है, जो कांटाटोली रजा कॉलोनी का रहने वाला था। आसिफ कांटाटोली बस स्टैंड में बस एजेंट था। वह बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार को उसका शव गाड़ीगांव से मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद खेलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने इस मामले में एक युवक पर हत्या करने की आशंका जतायी है। हालांकि, खेलगांव पुलिस उस युवक का सत्यापन कर रही है।

शाम सात बजे घर से निकला था

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कागज रख लें तैयार, झारखंड में भी होगा SIR; चुनाव आयोग ने बताया समय
ये भी पढ़ें:14 साल पहले गलत ट्रेन से केरल पहुंचा बच्चा अब लौटेगा घर, झारखंड पुलिस लाएगी वापस
ये भी पढ़ें:झारखंड में निकाय चुनाव का विरोध, 3 दिन बंदी का ऐलान; किसने किया आह्वान

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आसिफ बस स्टैंड से काम करने के बाद शाम में घर लौटा। चाय-पानी पीने के बाद जल्द आने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन, देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जबकि अमूमन आसिफ रात दस बजे तक घर लौट जाता था। इसके बाद परिजनों ने आसिफ की खोजबीन शुरू की। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा था। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बताया कि रात में आसिफ ज्यादातर नामकुम स्थित बिजली मैदान में ही दोस्त के साथ बैठता था और नशापान करता था। इसी वजह से वे लोग बुधवर रात बिजली मैदान में भी खोजबीन करने पहुंचे, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन सीधे लोअर बाजार थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।