Train collides with car at Bokaro railway crossing, coach derails क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार… तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार… तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी

झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को 'लेवल क्रॉसिंग' पर मालगाड़ी का एक डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतर गया। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोकारो थर्मल पुलिस थाना (बीटीपीएस) अंतर्गत ओवरब्रिज के पास हुई, जब मालगाड़ी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ऊर्जा संयंत्र से निकल रही थी

Sun, 19 April 2026 07:10 PMRatan Gupta बोकारो, भाषा
share
क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार… तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी

झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को 'लेवल क्रॉसिंग' पर मालगाड़ी का एक डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतर गया। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोकारो थर्मल पुलिस थाना (बीटीपीएस) अंतर्गत ओवरब्रिज के पास हुई, जब मालगाड़ी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ऊर्जा संयंत्र से निकल रही थी। बीटीपीएस के प्रभारी अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में जांच की जा रही है।

धनबाद डिवीजन के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा ने बताया, ''यह दुर्घटना तब हुई, जब ट्रेन संयंत्र में कोयला उतारने के बाद वापस लौट रही थी। उस समय लेवल क्रॉसिंग का गेट खुला था और एक वाहन उसे पार कर रहा था। ट्रेन से टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक घिसटती रही, जिसके बाद ट्रेन रुक गई।'' उन्होंने बताया कि कार का चालक सुरक्षित है और रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:तमंचा लहराकर रील बनवा रहे थे 3 दोस्त, ट्रक से जा भिड़ी बाइक; मौत का VIDEO वायरल

झारखंड की राजधानी रांची से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।यह शव बड़ाम डेयरी फार्म के समीप स्थित एक मैदान से बरामद किया गया, जहां स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान जोरार कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:500 रुपये की दिहाड़ी और चली गई जान, शादी में जा रहे मजदूरों की करंट लगने से मौत
ये भी पढ़ें:दिल्ली से रोहतक के बीच चलेगी DTC बस, जानिए रूट समेत जरूरी बातें

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।