Gau Samman Aavahan Yatra Devotees Demand Protection and Respect for Cows गौ माता के सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निकाली गौ सम्मान आवाहन यात्रा, Simdega Hindi News - Hindustan
More

गौ माता के सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निकाली गौ सम्मान आवाहन यात्रा

सिमडेगा में गौ सम्मान आवाहन यात्रा निकाली गई, जिसमें गौ-भक्तों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह यात्रा गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के लिए थी। ज्ञापन के माध्यम से गौ हत्या पर प्रतिबंध और गौ तस्करी रोकने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक गौ माता को उचित सम्मान नहीं मिलेगा।

Mon, 27 April 2026 11:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share
गौ माता के सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निकाली गौ सम्मान आवाहन यात्रा

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में सोमवार को गौ सम्मान आवाहन यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में गौ-भक्तों एवं स्थानीय लोगों ने पदयात्रा में भाग लिया। साथ ही गौ माता के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण को लेकर अपनी मांगें रखीं। महावीर चौक से शुरु हुई पदयात्रा अनुमंडल कार्यालय पहुंची। जहां अनुमंडल पदाधिकारी को मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को उचित सम्मान देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ तस्करी को रोकने की मांग की गई। साथ ही सरकार से अनुरोध किया गया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली

पदयात्रा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि यह जनजागरूकता अभियान है। जिसका उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा और संरक्षण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब तक गौ माता को उनका उचित अधिकार और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान के लिए मैदान में उतरा संत समाज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रमाता के दर्जा दिलाने सड़क पर उतरे गौ भक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।