गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली
पाकुड़िया, एक संवाददाता। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली गौ सम

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ-भक्तों, संत समाज और स्थानीय नागरिकों द्वारा एक भव्य संकीर्तन रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य देसी गौवंश की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पाकुड़िया बाजार से हुई, जहां काफी संख्या में लोग बैनर-पोस्टर लेकर संकीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय पहुंचे। रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी से मुलाकात कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देसी गौवंश को पूर्ण सुरक्षा एवं सम्मान देने, उन्हें राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने तथा गौ-सेवा के लिए ठोस व्यवस्था और संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की गई।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम पूर्व सूचना के आधार पर पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन किया गया तथा यातायात या जन-जीवन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। केवल सीमित प्रतिनिधिमंडल को ही कार्यालय के भीतर जाकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी गई। उल्लेखनीय है कि यह अभियान देशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न राज्यों में प्रखंड एवं तहसील स्तर पर इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजकों का कहना है कि यह पहल केवल एक मांग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा की रक्षा का संकल्प है, जिसके माध्यम से गौ माता को उनका उचित सम्मान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन