राष्ट्रमाता के दर्जा दिलाने सड़क पर उतरे गौ भक्त
Jhansi News - झांसी के मऊरानीपुर में गौ भक्तों ने 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत रैली निकाली। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहा है और 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया गया।

झांसी (मऊरानीपुर)। गौ हत्या बंद करो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दो। जैसे नारों के साथ सोमवार को मऊरानीपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ भक्त सड़क पर उतरे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। वहीं एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की गई। मऊरानीपुर कस्बे में गौ भक्तों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार की निकाली गई। यह रैली बड़ा बाजार से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
गौ सेवक अभिषेक राजावत ने बताया कि यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसके तहत तहसील स्तर पर ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजे जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया गया है और 27 जुलाई को भी इसे मनाया जाएगा। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता है, तो जिला मुख्यालयों पर फिर से ज्ञापन दिए जाएंगे। गौ सेवकों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष से जुड़ा नहीं है, बल्कि जनजागरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन