बिल का विरोध कर कांग्रेस ने दिया महिला विरोधी होने का प्रमाण: भाजपा
महिला आरक्षण बिल पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि कांग्रेस का विरोध इसे महिला विरोधी साबित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं की राजनीति में भागीदारी से डर रही है। भाजपा महिलाओं के हक और सम्मान की रक्षा करेगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक पूरी और अन्य नेता भी शामिल थे।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला आरक्षण बिल को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस ने खुद के महिला विरोधी होने का प्रमाण दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देख कांग्रेस गठबंधन चिंतित होकर घबरा गई और बिल को लागू होने में बाधक बनने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए भाजपा चाहती है कि देश की राजनीति में भी महिलाओं की सशक्त भागीदारी हो। इसी को लेकर महिला आरक्षण बिल को संशोधन कर पेश किया गया था।
लेकिन महिलाओं की भागीदारी से डर कर कांग्रेस संशोधित महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका हक अधिकार और सम्मान दिलाकर रहेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पूरी, मुकेश श्रीवास्तव, डीबी सिंह देव, उपेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन