Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsWomen Reservation Bill Fails in House BJP Committed to Women s Participation
‘विपक्षी पार्टियों ने किया महिलाओं का अपमान’
महिला आरक्षण बिल सदन में गिरने पर भावना मेहरा ने प्रेस वार्ता की। भाजपा महिलाओं के सम्मान और भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण यह विधेयक नहीं पास हो सका। विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि महिलाएं कांग्रेस को सबक सिखाएंगी। 28 अप्रैल को रानीखेत में प्रदर्शन की योजना बनाई गई।
Thu, 23 April 2026 04:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
रानीखेत। महिला आरक्षण बिल के सदन में गिरने पर दर्जाधारी भावना मेहरा ने प्रेस वार्ता की। कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के चलते यह महत्वपूर्ण विधेयक सदन में गिर गया। विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला हितैषी होने का ढोंग करती है। इसका सबक महिलाएं कांग्रेस को जरूर सिखाएंगी। इस दौरान 28 अप्रैल को रानीखेत में होने वाले प्रदर्शन की रूप रेखा तय की गई। यहां जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, विमला रावत, बीना बिष्ट, हेमा नेगी, गणेश राम आदि थे।
ये भी पढ़ें:विपक्ष की धोखे का महिलाएं देंगी जवाब: मेयर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन