BJP Condemns Opposition s Attempt to Repeal Nari Shakti Vandan Act Promotes Women s Rights नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध बर्दाश्त नहीं : रोशनी खलखो, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध बर्दाश्त नहीं : रोशनी खलखो

- भाजपा रामगढ़ जिला इकाई की प्रेस वार्ता में शामिल हुई रांची की मेयर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Thu, 23 April 2026 11:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध बर्दाश्त नहीं : रोशनी खलखो

रामगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ जिला इकाई की ओर से गुरुवार को होटल शिवम इन सभागार में प्रेस वार्ता हुआ। बतौर मुख्य वक्ता रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो शामिल हुई। उन्होंने संसद में विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को निरस्त करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने वाला ऐतिहासिक कानून है। विपक्ष का इसे निरस्त करने का प्रयास नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उन्होंने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर 25 अप्रैल 2026 को रांची में आयोजित होने वाली नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित

जिले की महिलाओं और आम नागरिकों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नारी शक्ति का समर्थन करने का आह्वान किया। भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बबला ने कहा कि पार्टी नारी सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष के हर षड्यंत्र का जवाब सड़क से सदन तक दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, जिला आईटी संयोजक प्रवीण कुमार सोनू, मीडिया सह प्रभारी भीमसेन चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुनील प्रसाद साहू, रामगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपा साहू तथा मंडल उपाध्यक्ष कमलेश बेदिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने महिलाओं का किया अपमान: डॉ नीरा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।