security forces found mass weapon in sarnda jungle झारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के सारंडा जंगल और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। 

Sun, 3 May 2026 07:50 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
झारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के सारंडा जंगल और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

सर्च ऑपरेशन जारी

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में BCCL की कोल वाशरी में बड़ा हादसा, स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत

कौन-कौन से हथियार मिले

बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश; 3 जिलों में हीटवेव
ये भी पढ़ें:झारखंड में 3 भाई-बहनों के शव मिलने का मामला, PM रिपोर्ट से कुछ पता नहीं चला