jharkhand weather will change today rainfall with speedy wind in 10 and heat wave in 3 districts आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश; इन 3 जिलों में हीटवेव अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश; इन 3 जिलों में हीटवेव अलर्ट

झारखंड का मौसम बीते कुछ दिनों से लगातार पलट रहा है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के दस जिलों में बारिश होगी और तीन जिलों में हीटवेव भी चलेगी।

Sat, 2 May 2026 02:30 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश; इन 3 जिलों में हीटवेव अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम बीते कुछ दिनों से लगातार पलट रहा है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 10 जिलों में बारिश होगी और तीन जिलों में हीटवेव भी चलेगी। लगातार पड़ रही तेज धूप से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी लेकिन हल्की धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी शुरू हो जाएगी।

इन जिलों में होगी बारिश

झारखंड के कई जिलों में शनिवार से ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार से झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम में आंधी के साथ बारिश होगी। इस दौरान इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश की संभावना बेहद कम है। यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

3 जिलों में हीटवेव अलर्ट

एक तरफ जहां झारखंड के 10 जिलों में बारिश और तूफानी हवाओं के कारण मौसम सुहावना होगा, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा में हीटवेव चलेगी। इस दौरान गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवादा में झारखंड से भटके जंगली हाथियों का खूनी तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला

क्यों बदल रहा मौसम

झारखंड के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में आ रही नमी के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। इससे पहले 1 मई को भी राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा था। अब एक बार फिस से मौसम ने करवट बदली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 3 भाई-बहनों के शव मिलने का मामला, PM रिपोर्ट से कुछ पता नहीं चला

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण झारखंड तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बारिश और तेज हवाओं के कारण उमस बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में सुनवाई से पहले ही जेल में चल बसा याचिकाकर्ता,HC ने ले लिया बड़ा ऐक्शन