School timings changed in Jharkhand following heat wave warning by IMD झारखंड में भीषण गर्मी व लू की चेतावनी के बाद बदला स्कूलों का समय, जानिए नई टाइमिंग, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में भीषण गर्मी व लू की चेतावनी के बाद बदला स्कूलों का समय, जानिए नई टाइमिंग

रांची मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को लू से प्रभावित होने वाले संभावित जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

Mon, 20 April 2026 06:22 PMSourabh Jain पीटीआई, रांची, झारखंड
share
झारखंड में भीषण गर्मी व लू की चेतावनी के बाद बदला स्कूलों का समय, जानिए नई टाइमिंग

पूरे राज्य में लू चलने की आशंका को देखते हुए झारखंड सरकार ने 21 अप्रैल यानी मंगलवार से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इस बारे में शिक्षा विभाग की तरफ से जारी एक आदेश में बताया गया कि नए शेड्यूल के अनुसार अब छोटे बच्चों (केजी से कक्षा 8 तक) की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक तथा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। सरकार ने यह फैसला भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को देखते हुए लिया है।

इससे जुड़ीे जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के समय में यह बदलाव राज्य के सभी तरह के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, बिना सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर अगले आदेश तक लागू रहेगा। इससे पहले स्कूल अलग-अलग समय पर चलते थे, जो दोपहर के बाद तक जारी रहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में आज से चलेगी लू, आसमां से बरस रही आग; 6 जिलों में पारा 40 के भी पार

राज्य में जारी हुआ ‘लू’ का येलो अलर्ट

राज्य सरकार के मुताबिक उसने यह फैसला झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों के लिए 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लू का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान रांची मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को लू से प्रभावित होने वाले संभावित जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार… तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी

मंत्री अंसारी ने भी की थी समय में बदलाव की वकालत

इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को राज्य में लू जैसी स्थिति को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की वकालत की थी। अंसारी ने अपने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सतर्क रहें और जरूरी कदम उठाएं ताकि लोग, खासकर बच्चे, लू से प्रभावित न हों। इस दौरान उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए थे और कहा था कि स्कूलों में पढ़ाई के समय में आवश्यक बदलाव कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियों में 'नो टेंशन', 24 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; जानें रूट

उधर गर्मी व लू के प्रकोप से बचने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे हाइड्रेटेड रहें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। साथ ही भीषण गर्मी के दौरान हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें, और बाहर निकलते समय अपने सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढंककर रखें।