Jharkhand aaj ka mausam heatwave today with temperatures exceeding 40 degrees Celsius in six district झारखंड में आज से चलेगी लू, आसमां से बरस रही आग; 6 जिलों में पारा 40 के भी पार, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में आज से चलेगी लू, आसमां से बरस रही आग; 6 जिलों में पारा 40 के भी पार

मौसम विभाग राज्य के आधे हिस्से में सोमवार से दो दिन लू चलने की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है। लू से प्रभावित होने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।

Mon, 20 April 2026 09:32 AMMohit हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, रांची
share
झारखंड में आज से चलेगी लू, आसमां से बरस रही आग; 6 जिलों में पारा 40 के भी पार

झारखंड में गर्मी भीषण रूप लेने लगी है। संताल के जिलों को छोड़कर कई जिलों में आग बरस रही है। पलामू और कोल्हान प्रमंडल में गर्मी सितम ढाने लगी है। छह जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसमें दो जिलों का तापमान 43 डिग्री को पार कर चुकी है। रविवार को पलामू का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। असामान्य रूप से तापमान बढ़ने से शहर के साथ-साथ वन्य वातावरण भी प्रभावित है। वहां के जीव-जंतु पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।

मौसम विभाग राज्य के आधे हिस्से में सोमवार से दो दिन लू चलने की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है। लू से प्रभावित होने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं। इसके साथ ही इन जिलों से सटे जिलों में भी मौसम और गर्म हो सकता है। वहीं संताल परगना के दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा आदि जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हाथियों का आतंक! कोडरमा में शख्स को कुचलकर मार डाला; सड़क जाम

बारिश और वज्रपात की संभावना

इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ छिटपुट बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम में यह बदलाव पड़ोसी राज्य यूपी के पूर्वी भाग के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हो रहा है। बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से मणिपुर तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है, इसका असर झारखंड के विभिन्न जिलों पर पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के चतरा में मां और 2 बेटियों, बोकारो में 10 साल के लड़के की डूबने से मौत

कुछ जिलों में छाए रहे बादल, छिटपुट बारिश हुई

झारखंड के कोल्हान के कुछ जिलों में रविवार को दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ बादल छाए। जमशेदपुर में छिटपुट बारिश भी हुई। वहीं सिमडेगा में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में बोकारो में गर्मी चार डिग्री बढ़ी है। रांची-पलामू समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, अस्पतालों में नियुक्ति होंगे 666 स्पेशलिस्ट डॉक्टर

कहां कितना तापमान?

रांची का अधिकतम 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान पलामू के तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई। वहीं बोकारो का तापमान भी 43.1 डिग्री रही। अगले दो दिनों के दौरान इसमें और वृद्धि की संभावना है। वहीं जमशेदपुर का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें। लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और ओआरएस का घोल पी सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।