सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानी
साहिबगंज। बकरीद को लेकर नगर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक सदर एसडीपीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई। एसडीपीओ ने कहा कि ऐसी कोई भी का

साहिबगंज। बकरीद को लेकर नगर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक सदर एसडीपीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई। एसडीपीओ ने कहा कि ऐसी कोई भी कार्य पर्व के दौरान ना किया जाए ,जिससे दूसरे समुदाय के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि बकरीद के दौरान सरकार से तय गाइडलाइन के तहत ही कुर्बानी की रस्म अदा करें। कोई भी व्यक्ति खुली जगह या फिर खुले तौर पर जानवर की कुर्बानी नहीं करेंगे। कुर्बानी से निकलने वाले मालवे को जहां-तहां फेंकना मना है। शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि इस बात को आप अपने मोहल्ले व समाज के लोगों को भी बताएं।
नमाज के बाद अपने अपने घरों में जाकर कुर्बानी की रस्म अदा करें। अपने-अपने घरों से पयाप्त मात्रा में पानी बहाए ताकि अन्य व्यक्तियों को दुर्गंध या गंदगी से परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान कोई भी बात की परेशानी या दिक्कत या किसी की हुड़दंग करने की बात की खबर मिले तो फौरन पुलिस को सूचना दें। पुलिस अविलंब मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया व अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर किसी भी जाति समुदाय या धर्म को लेकर पोस्ट करने को लेकर खास तौर पर मना किया । मौके पर गोपाल चौखानी, अनवर अली, कलीमुद्दीन,जयप्रकाश सिन्हा,कमल कुमार महावर,अभिक्राम सिंह, रमजान अली, बबलू तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे। फोटो नगर थाना में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते थाना प्रभारी।जिरवाबाड़ी में शांति समिति की बैठकसाहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सदर एसटीपीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई। एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से आपसी मिल्लत व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों से वारी वारी से समस्याएं पूछी गई। मौके पर थाना प्रभारी शशि सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।मुफस्सिल थाना में शांति समितिसाहिबगंज। बकरीद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने की। मौके पर सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू, मंडरो सीओ संजय शुक्ला व नगर पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। मौके पर थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे।बकरीद पर बरहड़वा में चौकसी,अफवाह पर ध्यान न देने की अपीलबरहड़वा, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार की शाम बरहरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने समाज के सभी वर्गों से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। त्योहार के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित करने की बात कही। एसडीपीओ ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बकरीद के अवसर पर नमाज अदा करने वाले सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ं थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बरहरवा वासियों से अपील की कि बकरीद के दौरान सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन दो दिनों तक ग्रुप को ‘ओनली एडमिन’ मोड में रखें। बैठक में प्रखंड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, कुशमाकर तिवारी, दिलीप डोकानियां, नैहाल अख्तर, उत्तम भगत, थॉमस रॉबर्ट, मोहम्मद इकबाल, अनंत लाल भगत, मनोहर चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे ।बकरीद पर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसडीओ राजमहल, प्रतिनिधि। ईद उल अजहा (बकरीद ) 28 जून को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में एसडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में रविवार को थाना परिसर में किया गया। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ , एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो युसूफ मौजूद थे। एसडीओ ने शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाने का क्षेत्र के लोगों से अपील की। एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भ्रामक अफवाह ना फैलाएं। किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। तय समय पर ही मस्जिदों पर एवं ईदगाह में आपसी भाईचारा के साथ नमाज अदा करें। किसी भी प्रकार अप्रिय घटना किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। मौके पर सभी शांति समिति का सदस्यों में भी अपने-अपनी सुझाव को साझा किये। शहर सहित प्रखंड क्षेत्र से आए समाजसेवीयों ने मस्जिद व ईदगाह में नमाज अदा करने के समय को बताया। धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने दिया। मौके पर एस आई महादेव उरांव,ए एस आई नंद कुमार यादव,वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल,अमिर कुमार मंडल, पंकज घोष,चिरंजीत सरकार,मो परवेज आलम,अजय मरैया, इंद्रदेव राय ,अयुब,सुखवा उरांव आदि शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।फोटो:112,बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।------------शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीदबोरियो, प्रतिनिधि। थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर सीओ संजय शुक्ला एवं एसडीपीओ सुशील कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बकरीद शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी भी तरह के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें । किसी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। बकरीद का नमाज ईदगाह परिसर में सुबह 7:00 बजे अदा की जाएगी। मौके पर पुलिस निरीक्षक नुनू देव राय, थाना प्रमारी रोहित कुमार, एएसआई मनोज शर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, मो. गफ्फार अंसारी, रिजवान अंसारी, सकील अहमद, भाजपा नेता नरेन्द्र शर्मा, बोरियो बाजार मुखिया मीना बासकी, बोरियो संथाली मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी आदि थे।फोटो: 104, थाना में शांति समिति की बैठक करते पदाधिकारी।बकरीद पर तीनपहाड़ में नौ एंट्री की लोगों ने की मांगतीनपहाड़। ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर रविवार को तीनपहाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में भाई चारे के साथ बकरीद मनाने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बकरीद के दिन नमाज व कुर्बानी के समय की जानकारी उपस्थित लोगों से ली। सोशल मीडिया में किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी कानूनी कारवाई करने की बात कही। उपस्थित लोगों ने बुधवार की शाम व गुरुवार की सुबह नमाज व कुर्बानी के समय तीनपहाड़ बाजार में बड़े वाहनों की नो एंट्री की मांग की। बैठक में थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय, एसआई महेंद्र कुमार, प्रदीप यादव, जिप सदस्य रणधीर सिंह, हुसैन अंसारी, बिश्वजीत यादव, खुर्शीद आलम, नईम अंसारी, नाज़िम लड्डू, अनिल सरकार, अभ्य सिंह, काशीनाथ भगत, मो मुख्तार, जाकिर, मनोज यादव, प्रताप रॉय, शाहिद रिज़वी, शकील अंसारी, श्याम यादव, बुलंद अख्तर, लक्ष्मण रविदास आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन