शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं बकरीद।
बोरियो में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। सीओ संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर नजर रखने की बात कही और विवादित पोस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी समुदायों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।

बोरियो, प्रतिनिधि। थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर सीओ संजय शुक्ला एवं एसडीपीओ शुशील कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बकरीद शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी।
बैठक की मुख्य बातें
सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी भी तरह के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। बैठक में सभी समुदायों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और आस्थायों का सम्मान करते हुए आपसी प्रेम, सदभाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने एवं किसी भी समुदाय को ठेस नहीं पहुंचाने की अपील किया गयाI बकरीद का नमाज ईदगाह परिसर में सुबह 7:00 बजे अदा की जाएगी। मौके पर पुलिस निरीक्षक नुनू देव राय, थाना प्रमारी रोहित कुमार, एएसआई मनोज शर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, मो. गफ्फार अंसारी, रिजवान अंसारी, सकील अहमद, भाजपा नेता नरेन्द्र शर्मा, बोरियो बाजार मुखिया मीना बासकी, बोरियो संथाली मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी आदि थे।
फोटो:03
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन