ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपीलईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपीलईद-उल-अज

अमदाबाद, संवाद सूत्र आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अमदाबाद थाना परिसर में रविवार के शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी स्नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से की।बैठक में मुख्य पार्षद बबलू मंडल, समाजसेवी शक्ति सिंह, उपमुखिया शेख माबूद, राजू शाह, मुखिया तारीख अनवर, अब्दुल बारी, मोईन आलम, शेख सद्दाम सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए ईद-उल-अजहा पर्व मनाने की अपील की। थाना अध्यक्ष ने कहा कि कुर्बानी के अवशेषों का निस्तारण निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर करें।
साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो या पोस्ट साझा नहीं करें। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।अंचल अधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन