प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक होने की दी गई जानकारी
पाटन में बकरीद पर्व के लिए नावाजयपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाई। उन्होंने अवशेषों के निस्तारण और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की चेतावनी दी।

पाटन। बकरीद पर्व को लेकर नावाजयपुर थाना में शांति समिति की रविवार को हुई बैठक में थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने शांति के वातावरण में एवं सौहार्द बनाए रखकर बकरीद पर्व को मनाने की अपील किया। उन्होंने सख्त हिदायत दिया क़ी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्णतः रोक है। अन्य पशुओं की कुर्बानी के बाद अवशेषों को निस्तारण उचित तरीके से गढ़ा खोदकर करे। खुले स्थानों पर अवशेषों को फेंकने से परेशानी होती है। आपसी सौहार्द न बिगड़े अथवा दूसरे समुदायों को आपत्ति न हो, इसे ध्यान में रखने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि माहौल को बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वो पर कड़ी करवाई होगी।
बैठक में एसआइ शिवदर्शन राम, रामाधीन प्रसाद, संतोष दास, एएसआई रबी लोहरा, दिनेश पाल, अभय राज, बुद्धदेव उरांव, सुखदेव रविदास आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन