बकरीद पर शांति, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील
बकरीद पर शांति, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील बकरीद पर शांति, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील बकरीद पर शांति, सौहार्

बारसोई। निज प्रतिनिधि आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं मर्यादित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बारसोई थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर शाह रहे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान के विचार
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक होता है। ऐसे में सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने सख्त लेकिन संवेदनशील शब्दों में लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं करें तथा कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।
समाज का दृष्टिकोण
बैठक के दौरान पिंटू यादव ने कहा कि नदी और नालों में अवशेष प्रवाहित करना न केवल प्रदूषण फैलाता है बल्कि सामाजिक असुविधा का कारण भी बनता है। वहीं सुदीप साहा ने सुझाव दिया कि बैठक में लिए गए निर्णयों और प्रशासनिक निर्देशों को सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाए ताकि आम लोगों में जागरूकता बढ़े। अब्दुल गनी ने कहा कि सरकार के साथ-साथ धर्मगुरुओं का भी स्पष्ट संदेश है कि बकरीद का पर्व सादगी, शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। मौके पर थानाध्यक्ष ने समाज में बदलते परिवेश पर चिंता जताते हुए कहा कि महानगरों में रहकर लौटने वाले कुछ लोग गांव की सामाजिक व्यवस्था और परंपराओं को बदलने की कोशिश करते हैं, जबकि ग्रामीण संस्कृति की अपनी अलग पहचान और मर्यादा है। इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में महिला नेत्री सीमा उमेश यादव, अब्दुल गनी, पिंटू यादव, मनोज कुमार साह, गौतम बाउरी, मामून रसीद, मेघनाद मंडल, सुदीप साहा, राजेन्द्र यादव, गुलाम हैदर, पप्पू मुखिया, पिंटू साहा, अफरोज, श्यामल दास, मो. रूबेद समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन