Peace Meeting Held in Sonahatu for Bakrid Celebration सोनाहातू में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

सोनाहातू में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

सोनाहातू में बकरीद पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने सभी समुदायों से त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

Sun, 24 May 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
सोनाहातू में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

सोनाहातू, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर रविवार को सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने की। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार तैनात रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसआई राकेश कुमार, मुखिया विकास सिंह मुंडा, मुखिया दीनबंधु सिंह मुंडा, समाजसेवी जाकिर खान, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : नवीन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।