Bakarid Celebration Peace Committee Meeting in Taljhari बकरीद पर रहेगा चाक-चौबंद सुरक्षा, Sahibganj Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर रहेगा चाक-चौबंद सुरक्षा

तालझारी। बकरीद को लेकर तालझारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी को मिलजुलकर बकरीद का पर्व मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने विवादित पोस्ट पर नजर रखने की बात कही और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Fri, 22 May 2026 03:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share
बकरीद पर रहेगा चाक-चौबंद सुरक्षा

तालझारी। बकरीद को लेकर तालझारी थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने की। सीओ सह बीडीओ ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का पर्व मनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्णय: बकरीद पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी

पर्व के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन चौकस है। राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने खुशी लेकर आता है। उसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाये। किसी भी दूसरे समुदाय को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोला थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

सोशल मीडिया पर नजर

थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बकरीद से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी भी तरह के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्र के करणपुरा, महाराजपुर, डाक बंगला,धनबाद पुराना भट्टा, मोतीझरना, विशनपुर, सकरीगली आदि स्थानों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।

पर्यटकों की सुरक्षा

पर्व को लेकर मोतीझरना मंदिर में बकरीद दूसरे दिन से सैर-सपाटे के लिये बाहर से पर्यटक आते हैं। इसके लिये सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल व्यवस्था की जायेगी। बैठक में पंचायत समिति सदस्य मो. जाफर हसन ,मुखिया दुर्गा किस्कू, मोहन मरांडी, निखिल यादव, मो. जाहागिर, मो सत्तार, प्रकाश प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: डीसी और एसपी ने की सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।