गोला थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारगी के माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर पंकज

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारगी के माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर पंकज कुमार व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने व आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। इंस्पेक्टर ने कहा कि पर्व के दौरान अड्डा बाजी, अनावश्यक भीड़ और अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी तरह के विवाद, तनाव, अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाना व डायल 112 पर देने को कहा गया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अफवाह फैलाने वाले या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेशों को फॉरवर्ड नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की बलि देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से समय पर नमाज अदा करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मौक़े पर मुखिया जाकिर अख्तर, बजरंग कुमार महथा, संतोष चौधरी, गुलाम सरवर, मो एहतेहसामुद्दीन अंसारी, कमाल सहजादा, जावेद अंसारी, जितेंद्र साहू, आलम अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी, बीसू रजवार, अकबर अंसारी, एहसानुल हक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन