डीसी और एसपी ने की सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
ता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के संयुक्त नेतृत्व में हुई। बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई, पेयज

कोडरमा, वरीय संवाददाता बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर बिरसा सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के संयुक्त नेतृत्व में हुई।बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों एवं सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले संदेशों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन