Women Empowerment Conference in Ranchi Celebrates Nari Shakti Vandan Act पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में होगी नारी : संजय सेठ, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में होगी नारी : संजय सेठ

पदयात्रा में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की रही भागीदारी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिला सम्मेलन का आयोजन

Tue, 14 April 2026 08:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में होगी नारी : संजय सेठ

रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य समारोह मोरहाबादी में आर्यभट्ट सभागार में हुआ। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि नवभारत की नारी को पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में भागीदारी देनी है। यह आयोजन न केवल नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे पहले महिलाओं की पदयात्रा भी निकली, जो मोरहाबादी में बापू वाटिका तक गई। यहां पर सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण 2029 में लागू हुआ तो लोकतंत्र और जीवंत बनेगा: मोदी

पंचायत से संसद तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी विषय पर सभागार में संपन्न सम्मेलन में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भागीदारी निभाई। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।वक्ताओं ने अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा गया कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। वहीं महिलाओं को दिए गए आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची की महापौर रोशनी खलखो, रांची विवि की कुलपति प्रो सरोज शर्मा, उप महापौर नीरज कुमार, विनीता सिंघानिया, विजयश्री साबू, लेखिका पुष्पा सहाय समेत अन्य शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन उषा जालान ने किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को नीति निर्माता बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम : अल्पना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आत्मनिर्भर बनेगी, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना : डॉ.ऋचा वार्ष्णेय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।