Empowering Women Nari Shakti Vandan Act Discussion in Pilibhit महिला आत्मनिर्भर बनेगी, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना : डॉ.ऋचा वार्ष्णेय, Pilibhit Hindi News - Hindustan
More

महिला आत्मनिर्भर बनेगी, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना : डॉ.ऋचा वार्ष्णेय

Pilibhit News - पीलीभीत के रामायण विहार कॉलोनी में जागरूक महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। डॉ. ऋचा वार्ष्णेय ने आत्मनिर्भरता का महत्व बताया। यह अधिनियम महिलाओं को 33% भागीदारी देगा, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अग्रणी बनेंगी। डॉ. पूनम कटियार और डॉ. रश्मि चौधरी ने भी महिलाओं के योगदान पर जोर दिया।

Tue, 14 April 2026 02:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share
महिला आत्मनिर्भर बनेगी, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना : डॉ.ऋचा वार्ष्णेय

पीलीभीत। शहर के रामायण विहार कॉलोनी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूक महिलाओं ने अपना पक्ष रखा। नारी शक्ति अधिनियम की महत्ता की जानकारी दी गई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस वार्ता में डॉ. ऋचा वार्ष्णेय , डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. पूनम कटियार एवं स्काउट एवं गाइड की जिला कमिश्नर शालिनी पांडेय मौजूद रहीं। डॉ. ऋचा वार्ष्णेय ने कहा कि अगर महिला आत्मनिर्भर बनेगी, तभी आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन में मुख्यमंत्री गुजरात रहते एक महिला ग्राम प्रधान से भेंट का जिक्र करते हुए बताया कि तब एक महिला प्रधान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में काम करने का आग्रह किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब नारी नीति नियंता भी बनेंगी : प्रो. वीणा

आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। 33 प्रतिशत नारी केवल सहभागी राष्ट्र निर्माण में अग्रदूत बनकर उभरेगी। यह अधिनियम वर्ष 2023 में बनाया गया। लोस और विस समेत अन्य सदनों में महिलाओं को 33फीसद की भागीदारी मिलेगी। अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। यह आरक्षण 15 वर्ष तक रहेगा। आज देश में राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री समेत कई पदों पर महिलाएं काम कर रही हैं। डॉ. पूनम कटियार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का जिक्र करते हुए बात को रखा। डॉ. रश्मि चौधरी ने कहा कि भारत की बेटियों को जहां अवसर मिला वहां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। चाहे वो अपने घर का विकास हो या फिर देश का। अब भारत की बेटियां प्लेन उड़ाती भी हैं और ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। स्काउट एवं गाइड की जिला कमिश्नर शालिनी पांडे ने कहा कि देश में महिलाओं की आबादी देश की कुल आबादी की 50 फीसद है। ऐसे में जब सदन में 33 फीसद महिलाएं प्रतिभाग करेंगी तो महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी I

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिनियम के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्तीकरण को मिलेगी नई दिशा: मीनू सलारपुरिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।