सेक्रेड हार्ट स्कूल हुलहुंडू की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
रांची में सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सगुण माहेश्वरी ने 98.4% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। 162 में से 55 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। प्राचार्या ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

रांची, संवाददाता। सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में हुलहुंडू स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सगुण माहेश्वरी 98.4% अंक के साथ स्कूल में प्रथम, अग्रिमा अशी 98.2% अंकों के साथ दूसरे और अक्षिता सिन्हा व काशवी कृष्णा 97.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 162 विद्यार्थियों में से 55 छात्रों ने 90% से अधिक और 56 छात्रों ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए। कंप्यूटर, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश-2 जैसे विषयों में कई विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। प्राचार्या सिस्टर जोसेफिन जाक्सा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन